Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के सबसे विवादित कंटेस्टेंट में से एक साजिद खान (Sajid Khan) अब घर से बाहर आ गए हैं। बिग बॉस के ताजा एपिसोड में साजिद खान ने शो को अलविदा कह दिया है। इस बीच शो के मेकर्स पर फिल्ममेकर साजिद खान की इमेज सुधारने का आरोप लगाया जा रहा है। फैंस का मानना है कि बिग बॉस के मेकर्स ने साजिद खान की छवि सुधारने की हर संभव कोशिश की है। इस बीच घर से निकलते हुए मंडली में मौजूद कंटेस्टेंट साजिद खान के एलिमिनेशन से काफी दुखी नजर आए हैं। घर से निकलते हुए साजिद खान ने मंडली से एक वचन भी मांगा है। इस बीच फैंस का मानना है कि साजिद खान के एलिमिनेशन के बाद शिव ठाकरे की गेम अब सुधरने वाली है।
साजिद खान ने शिव को चुना उत्तराधिकारी
मंडली से बाद करते हुए साजिद खान ने कहा, ‘सुनो मैं तुम लोगों को यह बात साफ करना चाहता हूं कि चार हफ्ते बात हम सभी को एक साथ ही रहना है। शिव अब तुझे यह ग्रुप संभालना है, मुझे तुम चारों सेमीफाइनल में चाहिए और ये तेरी जिम्मेदारी है शिव। तुम चारों हमेशा एक दूसरे के लिए खड़े रहना और इस प्यार को ऐसे ही बनाए रखना।’ इस बीच निमृत कौर आहलूवालिया कहती हैं, ‘सर हम सुंबुल का ध्यान रखेंगे।’ जिस पर साजिद कहते हैं, ‘मैं चाहता हूं तुम चारों एक दूसरे का ख्याल रखो।’
शिव ठाकरे की गेम में आएगा सुधार
इस बीच बिग बॉस फैंस का मानना है कि साजिद खान के बिग बॉस से बाहर होने के बाद अब साजिद खान की पर्सनैलिटी और भी उभरकर आने वाली है। वह मंडली को अपने दिमाग से चलाने की कोशिश करेंगे और खुलकर अपनी बात को रखेंगे। अभी तक साजिद खान की वजह से शिव ठाकरे कई बार बैकसीट ले लेते थे। हालांकि अब ऐसा नहीं होगा।
इसके साथ ही कई फैंस का मानना है कि मंडली अब बिखरने वाली है। निमृत अब अपनी गेम पर ध्यान देने की सोचेंगी जिससे मंडली में फूट पड़ सकती है।
