टीवी मसाला

Bigg Boss 16: शालीन भनोट को छोड़ अब शिव ठाकरे के पीछे पागल हुईं टीना दत्ता, किया रोमांटिक डांस

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 16, 2023, 08:10 AM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में शालीन भनोट और टीना दत्ता के रिश्ते ने फैंस के साथ ही सभी को कंफ्यूज कर दिया है। इस बीच अब शिव ठाकरे और टीना दत्ता के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं। ताजा एपिसोड में दोनों रोमांटिक डांस करते भी नजर आ रहे हैं।

Image

Tina Dutta and Shiv Thakare Dance

KEY HIGHLIGHTS
  • टीना दत्ता और शिव ठाकरे ने किया रोमांटिक डांस।
  • दोनों का डांस देखकर चिढ़ गए निमृत और शालीन।
  • सौंदर्या शर्मा ने उठाया टीना दत्ता के कैरेक्टर पर सवाल।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में शालीन भनोट (Shalin Bhanot) और टीना दत्ता (Tina Dutta) के रिश्ते को बीते काफी समय से टारगेट किया जा रहा है। फैंस से लेकर सलमान खान और घर में आने वाले बाकी मेहमान भी दोनों के रिश्ते को फेक बताते नजर आ रहे हैं। इस बीच शालीन और टीना ने एक दूसरे के साथ दूरियां बनाने की ठान ली है। जिसके साथ ही अब वह एक दूसरे से बात करते हुए भी नजर नहीं आते हैं। इस बीच अब टीना दत्ता और शिव ठाकरे एक साथ काफी क्लोज होते नजर आए हैं। दोनों का रोमांटिक डांस देखकर घरवालों के साथ ही दर्शकों के भी होश उड़ गए हैं। जहां शिव ठाकरे, टीना को गोद में उठा, बाहों में बाहें डाले भी नजर आए हैं। टीना और शिव को साथ देखकर, फैंस एक्ट्रेस पर ही सवाल खड़े कर रहे हैं। आइए जानते हैं इस पर फैंस का क्या कहना है।

‘शालीन को लात मारकर शिव के पीछे पड़ीं टीना’

बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में टीना दत्ता और शिव ठाकरे एक साथ डांस कर रहे थे। उनका यह डांस काफी क्लोज होता है जिसमें कई बार शिव, टीना को गोद में भी उठाते हैं। इसी वक्त शालीन भनोट वहां से गुजरते हैं और उनके चेहरे पर जलन का भाव साफ-साफ नजर आता है। इसके साथ ही किचन में काम कर रहीं निमृत कौर आहलूवालिया और बाहर खड़े साजिद खान भी, शिव और टीना के रिश्ते पर सवाल खड़े करते नजर आते हैं। इस बीच फैंस टीना को ही टारगेट कर रहे हैं।

बिग बॉस फैंस का मानना है कि टीना किसी कंटेस्टेंट के साथ अपना नाम जोड़े बिना गेम नहीं खेल सकतीं क्या? इस बीच प्रियंका चौधरी, शालीन से पूछती नजर आईं कि क्या तुम्हें जलन हो रही हैं। जिसका जवाब में शालीन उन्हें मना कर देते हैं।

टीना और शालीन के बीच प्यार है?

बिग बॉस के ताजा एपिसोड में सौंदर्या शर्मा कहती हैं, कि टीना अभी भी शालीन भनोट से बात करने की कोशिश कर रही हैं, वहीं शालीन भी लगातार टीना के बारे में ही सोच रहा है। दोनों को इतना कुछ समझाने के बावजूद कुछ समझ नहीं आया है

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article