Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के सबसे लोकप्रिय और चहेते कंटेस्टेंट में से एक अब्दु रोजिक ने बिग बॉस के घर को अलविदा कह दिया है। अब्दु कम वोटों के कारण शो से बाहर नहीं हुए हैं बल्कि कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने की वजह से उन्हें बीच में ही शो को छोड़कर जाना पड़ा है। इस बीच बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद अब्दु रोजिक के कई इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। जिसमें वह बिग बॉस के अपने अनुभव को शेयर कर रहे हैं। उन्होंने कई कंटेस्टेंट पर निशाना साधा है तो कई घरवालों को उन्होंने अपना फेवरेट भी करार दिया है। इस बीच उन्होंने प्रियंका चाहर चौधरी और अर्चना गौतम को बिग बॉस के इस सीजन का सबसे चालाक कंटेस्टेंट बताया है। अब्दु ने खासतौर पर प्रियंका पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
‘उसने गेम के लिए मुझे यूज किया’
प्रियंका के बारे में बात करते हुए अब्दु रोजिक ने कहा, ‘प्रियंका ने गेम के लिए मेरा इस्तेमाल किया है। पहले वह अंकित को यूज करती थी, जब वह शो से बाहर हो गया तो उसने मुझे भी गेम के लिए यूज करने की कोशिश की है। मुझे लगता है कि वह काफी ज्यादा स्वार्थी है, वह हमेशा अपने ही बारे में सोचती है। इसी तरह अर्चना भी गेम के लिए बाकी कंटेस्टेंट को यूज करती है। वो लोग सिर्फ नॉमिनेशन और गेम के बारे में ही बात करते हैं। यह दोनों दिल से अपना गेम नहीं खेलते हैं। दोनों ही गेम की राजनीति अच्छी तरह से समझती हैं।’
अर्चना सभी को धोखा देती है
अर्चना गौतम के बारे में बात करते हुए अब्दु रोजिक ने कहा, ‘पहले उसने प्रियंका से दोस्ती की, इसके बाद श्रीजिता डे से दोस्ती की और अब सौंदर्या से, यह सभी को धोखा देती है।’
बता दें अब्दु रोजिक के घर से एलिमिनेशन से बाकी घरवाले काफी परेशान नजर आए। खासकर मंडली में शामिल कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक, शिव ठाकरे, निमृत कौर आहलूवालिया, सुंबुल तौकीर खान और साजिद खान रोते-बिलखते भी नजर आए हैं।
