टीवी मसाला

'बिग बॉस 16' फेम Archana Gautam के मुंबई स्थित कैफे में हुई चोरी, एक्ट्रेस ने दर्ज कराई FIR

Theft At Archana Gautam Cafe: टीवी शो 'बिग बॉस 16' से सुर्खियां बटोरने वाली अर्चना गौतम के कैफे में चोरी हो गई है। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने वीडियो साझा कर दी है।

Image

Archana Gautam के कैफे में हुई चोरी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Theft At Archana Gautam Cafe: टीवी शो 'बिग बॉस 16' से सुर्खियां बटोरने वाली अर्चना गौतम पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। अर्चना गौतम ने बताया कि उनके मुंबई स्थित कैफे में चोरी हो गई है। एक्ट्रेस ने अपने कैफे का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर साझा किया है, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। अर्चना गौतम ने मामले को लेकर बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत मुंबई पुलिस से की है, साथ ही एफआईआर भी दर्ज कराई है। अर्चना गौैतम के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर हुए इस वीडियो को देख लोग भी हैरान रह गए। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Kunickaa Sadanand की मां कल्याणी सदानंद का हुआ निधन, भावुक पोस्ट शेयर कर बोलीं- आप दिल में जिंदा रहोगे

अर्चना गौतम (Archana Gautam) ने वीडियो में बताया कि सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा शख्स अपने साथ पूरा कैश काउंटर ही ले गया। एक्ट्रेस ने वीडियो में कहा, "तो दोस्तों ये मेरे कैफे का वीडियो है, जो वर्सोवा अंधेरी वेस्ट में है। ये जो आदमी आप देख रहे हैं ये दिन में मेरे कैफे में आता है और पूरा कैश काउंटर उठाकर ले जाता है। मुझे तो समझ नहीं आता है कि मैंने किसी का क्या बिगाड़ा है। इसे पूरे मुंबई में मेरा ही कैफे मिला, जिसमें चोरी हुई है। मैंने तो पहली बार सुना है कि मुंबई में चोरी हो रही है। इसे जरा भी डर नहीं है मुंबई पुलिस का कि वो इसे पकड़ लेंगे। देखो किस तरह से चोरी कर रहा है। मेरा कैफे तोड़कर अंदर आया और ऐसे लोगों को पुलिस पकड़ती क्यों नहीं है। मैं वीडियो शेयर कर रही हूं, ताकि आप लोग भी सतर्क रहें। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Rise And Fall 2: करण पटेल ने बीच में ही छोड़ा शो, शहजाद पूनावाला बने 'अल्टिमेट रूलर'

Archana Gautam के कैफे में हुई चोरी

Archana Gautam के कैफे में हुई चोरी

    अर्चना गौतम (Archana Gautam) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "मैंने इस कैफे को बहुत प्यार और मेहनत से अपनी जमा-पूंजी लगाकर बनाया है। एक-एक चीज मैंने खुद मेहनत से जोड़ी है। लेकिन एक चोर मेरे कैफे में घुसकर पूरा कैश काउंटर ही ले गया। मैंने इस मामले में FIR दर्ज करा दी है और मुंबई पुलिस से विनम्र अनुरोध है कि इस शख्स को जल्द से जल्द तलाश कर उचिक कार्रवाई करें। मुंबई हमेशा से मुझे सुरक्षित शहर लगा है, इसलिए इस घटना ने मुझे और भी दुखी किया है। आप सभी से अनुरोध है कि सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।"

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article