टीवी मसाला

बेटे गोले की खातिर भारती सिंह ने जलाई लबूबू डॉल, कहा 'जब से ये आया है बच्चा शरारती...'

Bharti Singh Burned Labubu Doll: कॉमेडियन भारती सिंह ने हाल ही में यूट्यूब पर वलॉग शेयर कर किया जिसमें कुछ ऐसा देखने को मिला जिसकी उम्मीद नहीं थी। भारती ने बेटे गोले की खातिर फेमस लबूबू डॉल को जला दिया लेकिन क्यूं जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Image

Image Source: Bharti Singh Vlogs

Bharti Singh Burned Labubu Doll: टीवी कॉमेडियन भारती सिंह अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में भारती सिंह का शो 'लाफ्टर शेफ 2' ऑफ एयर हो गया जिसे एल्विश यादव और करण कुंद्रा ने जीता। भारती सिंह ने टीवी दुनिया के अनेक शो होस्ट और अपनी कॉमेडी से लोगों का दिल जीता। सिर्फ यही नहीं टीवी के साथ साथ भारती यूट्यूब की दुनिया में भी कमाल कर रही है। इस बीच भारती ने वलॉग शेयर किया जिसमें इन दिनों फेमस हो रही लबूबू डॉल को आग लगा दी और साथ ही जलाने का कारण भी बताया।

यूट्यूब वलॉग में देखा जा सकता है कि भारती सिंह (Bharti Singh) अपनी मेड के साथ मिलकर लबूबू डॉल को आग लगा रही हैं लेकिन वो जलने का नाम नहीं ले रही। इस दौरान भारती लबूबू डॉल को जलाकर कहती हैं 'जब से ये आया है गोला बहुत शरारती हो गया है। हूं मैं अंधविश्ववासी सबने बोला है, जैस्मिन ने, मेरी बहन सब लोग बोल रहे हैं। सब बोलते हैं शैतान का रूप है। ये जल भी नहीं रहा है, तेरी वजह से जल रहा है गोला क्योंकि आप बहुत शरारती होगे हो।' लबूबू डॉल के जलते ही भारती सिंह इसे शैतान की हार और भगवान की जीत कहती हैं।

भारती सिंह का ये वलॉग जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल कई समय से लबूबू डॉल को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें शैतानी आत्मा है जो घर और जिंदगी में बहुत नेगीटीविटी फैला रही है। भारती सिंह से पहले कई यूजर इस डॉल को जला चुके हैं। इस एक छोटी सी डॉल का प्राइज हजारों में है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article