Avneet Kaur Shares Bold Photos After Virat Kohli Liked Her Photos: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अवनीत कौर ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। अवनीत कौर ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट ही टीवी में कदम रख दिया था। उन्होंने टीवी के अलावा म्यूजिक वीडियोज और बॉलीवुड फिल्मों में भी हाथ आजमाया है। अवनीत कौर को उनके बोल्ड और बेबाक लुक्स के लिए भी खूब जाना जाता है। लेकिन बीते दिन अवनीत कौर क्रिकेटर विराट कोहली की वजह से चर्चा में आ गई थीं। विराट कोहली ने अवनीत कौर की फोटोज लाइक कर दी थी, जिसके बाद लोगों ने तरह-तरह की अटकलें लगानी शुरू कर दीं। हालांकि विराट कोहली ने बाद में सफाई भी दी कि उन्होंने गलती से वे तस्वीरें लाइक की होंगी और उनकी ऐसी कोई भी इच्छा नहीं थी। विराट कोहली के सफाई देने के बाद अवनीत कौर (Avneet Kaur) ने एक बार फिर से अपनी फोटोज शेयर की हैं जो देखते ही देखते वायरल हो गईं।
अवनीत कौर (Avneet Kaur) ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपनी तस्वीरें शेयर कीं, जिसे अभी तक डेढ़ लाख से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है। इन तस्वीरों में अवनीत कौर ब्लैक मोनोकिनी में नजर आईं, जिसमें उन्होंने एक से बढ़कर एक पोज देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अवनीत कौर की ये तस्वीरें देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। वहीं यूजर्स भी अवनीत कौर की फोटोज पर कमेंट करते नहीं थक रहे हैं।
अवनीत कौर (Avneet Kaur) की फोटोज पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "स्टनिंग लुक।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "आपने अटेंशन सॉन्ग चुना और आपको विराट कोहली की वजह से अटेंशन भी मिल गई।" तीसरे यूजर ने लिखा, "विराट कोहली को कुछ नहीं कहूंगा, क्योंकि इन्हें देखो यार ये खुद ही इतनी खूबसूरत हैं।" चौथे यूजर ने लिखा, "आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं।" बता दें कि विराट कोहली के फोटोज लाइक करने पर अभी तक अवनीत कौर की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है।
