Sara Tendulkar-Shubman Gill Breakup Reason: पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) और शुभमन गिल (Shubman Gill) को लेकर कई खबरें सामने आती रहती हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के अफेयर को लेकर काफी चर्चा होती है। कई बार सारा और शुभमन को साथ में स्पॉट किया गया है। लेकिन हाल ही में एक खबर सामने आई जिसने सबको हैरान कर दिया। सारा और शुभमन ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है। जिसके बाद से सारा और शुभमन के फैंस काफी हैरान नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच आई दूरी की वजह इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को बताया जा रहा है।
इस हसीना की वजह से हुआ सारा-शुभमन
सारा और शुभमन की डेटिंग की खबरें काफी समय से चल रही थीं। दोनों को कई बार साथ देखा गया, और सारा कई बार शुभमन के मैच देखने स्टेडियम भी पहुंची थीं। लेकिन अब दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। सारा ने एक स्टोरी में लिखा, 'मुझे बेवकूफ नहीं बना सकते।' फैंस को लग रहा है कि ये पोस्ट शुभमन के लिए थी। दूसरी तरफ, शुभमन का नाम अवनीत कौर (Avneet Kaur) के साथ जोड़ा जा रहा है। अवनीत ने पिछले साल सितंबर में शुभमन को जन्मदिन की बधाई दी थी, और हाल ही में वह दुबई में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के सेमी-फाइनल मैच में दिखीं थीं। वहां उन्होंने भारतीय टीम को चीयर करते हुए तस्वीरें पोस्ट की थीं। लेकिन आपको बता दें न तो सारा और न ही शुभमन ने डेटिंग की खबरों पर कोई पुष्टि की है।
इन फिल्मों में नजर आईं है अवनीत कौर
अवनीत एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अलादीन (Aladdin) और टीकू वेड्स शेरू (Tiku Weds Sheru) में काम किया है। एक्ट्रेस के 32 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। सारा और शुभमन को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
