टीवी मसाला

Exclusive: Naagin 7 में शेषनाग बनेंगे अविनाश मिश्रा? सच्चाई बताते हुए एक्टर ने कहा 'जल्द ही पता चल जाएगा...'

Avinash Mishra on Joining Naagin 7: खबरें उड़ रही हैं कि टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा एकता कपूर का अपकमिंग शो 'नागिन 7' में नजर आने वाले हैं। अब टेली टॉक संग एक्सक्लूसिव बातचीत में अविनाश ने इन रुमर्स से पर्दा उठाते हुए सच बताया। इस रिपोर्ट में जानिए क्या अविनाश शो में नजर आने वाले हैं या नहीं?

Image

Image Source: Avinash Mishra Instagram

Avinash Mishra on Joining Naagin 7: टीवी दुनिया का हिट सुपर नैचुरल शो 'नागिन 7' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। आए दिन शो को लेकर कोई ना कोई खबर टीवी गलियारों में उड़ती रहती है। रुमर्स हैं कि जल्द ही एकता कपूर इस लॉन्च कर सकती है साथ ही टीजर भी कुछ दिनों में रिलीज हो जाएगा। कहा तो ये भी जा रहा है कि प्रियंका चाहर चौधरी को एकता 'नागिन 7' में कास्ट किया जाएगा। अब कुछ दिनों पहले खबरें आ रही थी कि अविनाश मिश्रा 'नागिन 7' का हिस्सा बन सकते हैं। अब खुद एक्सक्लूसिव बातचीत में अविनाश मिश्रा ने सच बताया है।

टेली टॉक संग एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) कहते हैं 'मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता। 'नागिन 7' (Naagin 7) का ट्रेलर या प्रोमो अभी रिलीज़ नहीं हुआ है। इसलिए मैं इस पर कोई बयान नहीं दे सकता। देखते हैं क्या होता है, आपको पता चल जाएगा। अगर मुझे मौका मिला, तो मैं सुपरनैचुरल जॉनर ज़रूर आजमाऊँगा। मैं वैम्पायर बनने के लिए तैयार हूँ।' अविनाश की बातों से खबरों को और हवा मिल गई। फैंस का मानना है कि प्रियंका चाहर चौधरी संग अविनाश मिश्रा की जोड़ी अच्छी लगेगी।

अविनाश मिश्रा आखरी बाद रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' में नजर आए थे। एक्सक्लूसिव बातचीत में अविनाश ने 'बिग बॉस 19' के लिए उत्साहिता दिखाई। 'बिग बॉस 18' के बाद अविनाश मिश्रा कई वीडियो और वेब शो में नजर आ रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि अविनाश ईशा सिंह को डेट कर रहे हैं लेकिन हमेशा दोनों ने एक दूजे को दोस्त बताया।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article