टीवी मसाला

'प्लानिंग नहीं थी...'- Avika Gor-Milind Chandwani के घर आएगा नन्हा मेहमान? शादी के 3 महीने बाद लग रहे हैं कयास

Avika Gor Pregnancy Rumors Starts After Couple's This Thing: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अविका गोर ने अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। लेकिन हाल ही में उन्हें लेकर अटकलें लग रही हैं कि वह जल्द ही मां बनने वाली हैं। कपल की एक बात से प्रेग्नेंसी की अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं।

Image

फोटो क्रेडिट- अविका गोर इंस्टाग्राम

Avika Gor Pregnancy Rumors Starts After Couple's This Thing: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अविका गोर ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त जगह बनाई है। अविका गोर आखिरी बार कलर्स के टीवी शो 'पति पत्नी और पंगा' में नजर आई थीं, जहां उन्होंने मिलिंद चंदवानी के साथ कदम रखा था। खास बात तो यह है कि अविका गोर और मिलिंद चंदवानी ने 'पति पत्नी और पंगा' के ही सेट पर बीते 30 सितंबर को शादी भी रचाई थी। दोनों की शादी की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे। लेकिन हाल ही में अविका गोर (Avika Gor) को लेकर अटकलें लगने लगी हैं कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। अविका गोर और मिलिंद चंदवानी के शादी के 3 महीने गुजर चुके हैं और अब कपल की एक बात से लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिये हैं।

अविका गोर (Avika Gor) और मिलिंद चंदवानी (Milind Chandwani) ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में बताया कि उनकी जिंदगी में एक बड़ा बदलाव आने वाला है, जिसके लिए दोनों ही बेहद एक्साइटेड हैं। इस बारे में बात करते हुए मिलिंद चंदवानी ने कहा, "एक ऐसा बदलाव, जिसके बारे में हमने कभी सोचा भी नहीं था और न ही कोई प्लानिंग की थी। हमने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि ऐसा होगा, लेकिन ये बहुत ही शानदार और बड़ा बदलाव है।" मिलिंद चंदवानी की बातों पर अविका गोर ने उनसे पूछा कि क्या आप नर्वस हैं? ऐसे में मिलिंद चंदवानी ने जवाब दिया कि वह एक्साइटेड हैं और थोड़ा घबराए हुए भी हैं। मिलिंद चंदवानी ने इस बारे में आगे कहा, "किसी भी इंसान के लिए थोड़ा घबराना जरूरी है।"

अविका गोर (Avika Gor) और मिलिंद चंदवानी (Milind Chandwani) ने अपने व्लॉग में ही वादा किया कि वे अपने फैंस और यू-ट्यूब फैमिली को जल्द ही इस खुशखबरी से रूबरू कराएंगे। वहीं दोनों के बयान के बाद अटकलें लगने लगी हैं कि वे जल्द ही मम्मी-पापा बनने वाले हं। एक यूजर ने उनके व्लॉग पर कमेंट भी किया, "बेबी आ रहा है।" हालांकि ये बातें केवल अटकलों तक ही सीमित हैं और इसपर कपल का बयान आना अभी बाकी है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article