YRKKH: अभिमन्यु की जिंदगी में आएगी नई लड़की तो अनीशा करेगी सुसाइड, ये रिश्ता क्या कहलाता है में आएगा लीप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 13, 2022, 10:08 AM IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Leap and 3 Twist: अनीशा को अपनी शादी टूटने से बड़ा सदमा लगेगा और वो आत्महत्या करने का बड़ा कदम उठाएगी। यह आत्महत्या ये रिश्ता क्या कहलाता है की पूरी कहानी बदल कर रख देगी....

YRKKH: अभिमन्यु की जिंदगी में आएगी नई लड़की तो अनीशा करेगी सुसाइड, ये रिश्ता क्या कहलाता है में आएगा लीप

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 3 Twist: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (YRKKH) की कहानी में आगे एक बड़ा मोड़ दिखने को मिलने वाला है। अनीशा का सीक्रेट प्रेम प्रसंग अक्षरा के सामने आ जाता है और इस तरह वह पूरे गुस्से और आक्रामकता से उसका सामना करेगी। इस तरह, एक बड़ा ड्रामा तब शुरू होता है जब कायरव और अभिमन्यु का आमना-सामना होता है। यहां अक्षरा, अनीशा के अफेयर को साबित नहीं कर सकतीं। अनीशा, कारव को धोखा दे रही है लेकिन अक्षरा इसके लिए तैयार नहीं है। अक्षरा, अनीशा को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शने की चुनौती देती है। इसलिए एक बड़ा मोड़ तब आएगा अनीशा एक बड़ा कदम उठाएगी।

कायरव और अनीशा की टूट जाएगी शादी
अनीशा का छुप-छुप कर एक प्रेम प्रसंग चल रहा है, यह जानकर कायरव निराश हो जाता है। गोयनका और बिड़ला परिवार, तिलक समारोह के लिए तैयार हो जाते हैं। लेकिन यहां कायरव हैरान होकर अनीशा से शादी करने से इंकार कर देता है। इससे दोनों परिवारों को गहरा धक्का लगेगा। जब अभिमन्यु का फोन आएगा तो उसे पता चलेगा कि कायरव, अनीशा को अस्पताल में भर्ती कर रहा है। इस तरह हालात के साथ काफी कुछ बिगड़ जाएगा। अनीशा बड़ी मुसीबत में पड़ने वाली है और इसके पीछे का कारण अज्ञात है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai SPOILER ALERT: 'Angry' Akshara Slaps Aarohi  After She Admits Manjari's Accident Is Linked With Their Hit And Run  Incident

अभिमन्यु और अक्षरा के सेपरेशन से आएगा लीप
अनीशा को अपनी शादी टूटने से बड़ा सदमा लगेगा और वो आत्महत्या करने का बड़ा कदम उठाएगी। यह आत्महत्या शो में एक बड़ा मोड़ लेकर आएगी। अभिमन्यु इस पूरे मामले के बाद कायरव और अक्षरा से हमेशा के लिए गुस्सा हो जाएगा। अभी उनके साथ सभी संबंधों को तोड़ने का फैसला करते हुए अक्षरा से अलग हो जाएगा। अभिमन्यु और अक्षरा का यह सेपरेशन शो में एक लीप लेकर आने वाला है।

अभिमन्यु की जिंदगी में आएगी नई लड़की
अनीशा की गलती की गाज अभिमन्यु और अक्षरा पर गिरेगी। अनीशा आत्महत्या कर लेगी और इससे अभि-अक्षु के जीवन में हमेशा-हमेशा के लिए दरार आ जाएगी। ये रिश्ता क्या कहलाता है शो में अब बड़ी लीप भी आएगा। जहां अक्षरा, अभिमन्यु के जीवन का हिस्सा नहीं है लेकिन उनकी लाइफ में कोई और होगा। ये कोई और नहीं डॉक्टर कुणाल की बहन माया होगी। माया और अभिमन्यु का कहानी में ट्रैक दिखाया जाएगा।

End of Article