साउथ मूवीज

Kangana Ranaut हॉरर फिल्म से बड़े पर्दे पर मचाएंगी धमाल, Rana Daggubati ने किया ‘स्केरी पिक्चर’ का ऐलान

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 1, 2026, 03:50 PM IST

Kangana Ranaut New Movie: कंगना रनौत एक बार फिर हॉरर जॉनर में वापसी करने जा रही हैं। इस बार उनकी फिल्म से साउथ के मशहूर एक्टर राणा दग्गुबाती भी जुड़े हैं।

Image

भूतिया कहानी लेकर आ रहीं कंगना रनौत, राणा दग्गुबाती की फिल्म को डायरेक्ट करेंगे रवि बाबू (Image Source: IMDb)

Kangana Ranaut New Movie: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) एक बार फिर बड़े पर्दे पर कुछ नया करने जा रही हैं। अपनी बेबाक बातों और अलग-अलग तरह के किरदारों के लिए पहचानी जाने वाली कंगना अब हॉरर जॉनर में नजर आने वाली हैं। उनकी अगली फिल्म को लेकर लंबे समय से चर्चा थी, लेकिन अब इस प्रोजेक्ट से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आई है। खास बात ये है कि इस फिल्म के साथ साउथ के जाने-माने एक्टर राणा दग्गुबाती (Rana Daggubati) भी जुड़े हैं। तो चलिए जानते हैं कि कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म को लेकर क्या अपडेट सामने आया है।

राणा दग्गुबाती ने किया ‘स्केरी पिक्चर’ का ऐलान

एक्ट्रेस कंगना रनौत की एक बार फिर से चर्चा में है। इसकी वजह कंगना रनौत की नई फिल्म को लेकर आया अपडेट है। हॉररकॉन इंडिया 2026 (HorrorCon India 2026) में राणा दग्गुबाती ने अपनी नई फिल्म का ऐलान किया। फिल्म का नाम ‘स्केरी पिक्चर’ (Scary Picture) रखा गया है। राणा इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे, जबकि इसका निर्देशन तेलुगु फिल्ममेकर रवि बाबू (Ravi Babu) करेंगे। फिल्म में कंगना रनौत लीड रोल में नजर आएंगी। राणा ने बताया कि यह एक हॉरर फिल्म होगी और रवि बाबू इससे हिंदी फिल्मों में बतौर निर्देशक अपनी शुरुआत करेंगे। राणा ने इवेंट में बताया कि रवि बाबू उनके दोस्त हैं और तेलुगु में कई हॉरर फिल्में बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म के टाइटल का ऐलान सबसे पहले इसी इवेंट में किया जा रहा है।

कंगना रनौत की हॉरर फिल्मों में वापसी

कंगना रनौत इससे पहले भी हॉरर फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उनकी आखिरी हिंदी हॉरर फिल्म ‘राज: द मिस्ट्री कंटीन्यूज’ (Raaz: The Mystery Continues) साल 2009 में रिलीज हुई थी। इसके बाद वह साल 2023 में तमिल हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ (Chandramukhi 2) में नजर आई थीं। अब ‘स्केरी पिक्चर’ के जरिए वह एक बार फिर हॉरर जॉनर में वापसी करेंगी। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट और बाकी कलाकारों को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article