बिग बॉस 16 के 2 कंटेस्टेंट्स की हुई पुष्टि, खतरों के खिलाड़ी 12 फेम फैसल शेख और कनिका मान बने शो का हिस्सा!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 13, 2022, 08:24 AM IST

Bigg Boss 16 contestants: सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला शो बिग बॉस नए सीजन के सात अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से शुरू होगा। दो कंफर्म कंटेस्टेंट के नाम अब सामने आ चुके हैं...

बिग बॉस 16 के 2 कंटेस्टेंट्स की हुई पुष्टि, खतरों के खिलाड़ी 12 फेम फैसल शेख और कनिका मान बने शो का हिस्सा!

Bigg Boss 16: टीवी गलियारों में बिग बॉस 16 चर्चा में है। सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला शो अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से शुरू होगा। टीवी से कई बड़े नाम चर्चा में थे। लेकिन ऐसा लग रहा है कि सृति झा, दिव्यांका त्रिपाठी और अर्जुन बिजलानी ने शो को ना कह दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, दो कंफर्म कंटेस्टेंट के नाम अब सामने आ चुके हैं। ये नाम कोई और नहीं बल्कि सोसल मीडिया स्टार फैसल शेख और टीवी अदाकारा कनिका मान बताए जा रहे हैं।

कहा जा रहा है कि फैसल शेख, खतरों के खिलाड़ी 12 भी जीत चुके हैं। कनिका मान ने कहा था कि वह लंबे समय से बिग बॉस करना चाहती थीं। उन्होंने कहा कि अगर सब कुछ सही होता है तो वह शो कर सकती है। अब ऐसा लगता है कि उनकी बात सच हो चुकी है। कथित तौर पर फैसल शेख और कनिका मान दोनों ही कंफर्म कंटेस्टेंट बताए जा रहे हैं। खैर, यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है।

ताजा चर्चा यह है कि मोहित मलिक, बिग बॉस 16 का हिस्सा बनने के लिए मेकर्स के साथ बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने खतरों के खिलाड़ी 12 में अच्छा प्रदर्शन किया है। उनका मुखर स्वभाव और लीडरशिप भी उन्हें बिग बॉस 16 के लिए एक बेहतरीन कंटेस्टेंट बनाएगी। खतरों के खिलाड़ी शो में मोहित, रुबीना दिलाइक के साथ अपनी अनबन को लेकर सुर्खियां बटोर चुके हैं। 

इसी बीच एक और नाम जो चर्चा में है वह राज अनादकट का है। ऐसा लगता है कि राज, बिग बॉस शो के निर्माताओं के साथ बातचीत कर रहे हैं। फैंस उन्हें तारक मेहता का उल्टा चश्मा के टप्पू के नाम से जानते हैं। राज अनादकट का कहना है कि वह अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं और उन्हें लगता है कि वह अगले साल तक खतरों के खिलाड़ी के लिए फिट हो जाएंगे। ऐसे में देखना ये है कि क्या वह इस साल बिग बॉस 16 के लिए साइन अप होंगे?

End of Article