ये रिश्ता क्या कहलाता है: नील के कारण अलग हुए अभिमन्यु और अक्षरा, मंजरी भी हुई अपनी बहू के खिलाफ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 9, 2022, 12:39 PM IST

ये रिश्ता क्या कहलाता है, 09 June 2022 एपिसोड अपडेट:  ये रिश्ता क्या कहलाता है का आगामी एपिसोड बेहद रोचक होने वाला है। इस टीवी सीरियल में यह देखा जाएगा कि नील की वजह से अभिमन्यु और अक्षरा के रिश्ते में दरार आ जाएगी। 

ये रिश्ता क्या कहलाता है: नील के कारण अलग हुए अभिमन्यु और अक्षरा, मंजरी भी हुई अपनी बहू के खिलाफ

ये रिश्ता क्या कहलाता है 09 June 2022 एपिसोड अपडेट: ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी इन दिनों रोलर कोस्टर राइड से होकर गुजर रही है। इस टीवी सीरियल के पिछले कुछ एपिसोड में यह देखा गया कि बिरला परिवार के हर एक सदस्य को यह पता चल जाता है कि नील और अभिमन्यु में से कौन उसका असली बेटा है और किसे अडॉप्ट किया गया है। जैसे ही सबको हर्षवर्धन की सच्चाई का पता चलता है वैसे ही सबके पैरों तले जमीन खिसक जाती है। लेकिन सबसे ज्यादा प्रभावित अभिमन्यु और नील होते हैं। अभिमन्यु और नील के बीच में बढ़ रही टेंशन की वजह से अक्षरा को भी नुकसान पहुंच रहा है। सबको लगता है की अक्षरा की वजह से बिरला परिवार में परिस्थिति बिगड़ गई है। ऐसे में अभिमन्यु और मंजरी अक्षरा से नाराज हो गए हैं। 

इस टीवी सीरियल के आने वाले एपिसोड में यह देखा जाएगा कि नील बिरला परिवार में वापस आने से मना कर देगा। जिसके बाद जब अभिमन्यु और महिमा बिरला परिवार वापस आएंगे तब सब उनसे नील के बारे में पूछने लगेंगे। अभिमन्यु यह कहेगा कि नील वापस आने के लिए तैयार नहीं है लेकिन वह जरूर वापस आएगा। इसी बीच हर्षवर्धन अभिमन्यु और मंजरी से माफी मांगता है लेकिन अभिमन्यु हंसने लगता है और यह कहता है कि वह माफी इसलिए मांग रहा है क्योंकि वह नहीं चाहता कि यह बात मीडिया को पता चले। जिसके बाद अभिमन्यु मीडिया वालों को सच बता देता है। 

जिसके बाद अक्षरा अभिमन्यु से बात करने की कोशिश करती है लेकिन सब कुछ बर्बाद हो जाता है। यह देखा जाएगा कि आने वाले कुछ दिन अक्षरा के लिए बहुत मुश्किल होने वाले हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि बिरला परिवार में बिगड़ती परिस्थिति की वजह से अभिमन्यु और मंजरी उससे दूर होते जा रहे हैं। बिरला परिवार में फिलहाल कोई भी अक्षरा का साथ नहीं दे रहा है। ऐसे में अब यह देखना बहुत दिलचस्प होगा कि क्या हर्षवर्धन का सच सबके सामने लाने की वजह से अभिमन्यु और अक्षरा हमेशा के लिए एक दूसरे से अलग हो जाएंगे या नहीं। 

End of Article