Anupamaa: अनुपमा के लिए जी का जंजाल बनेगी बरखा, प्रॉपर्टी छीनने के लिए बनाएगी मास्टर प्लान 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 9, 2022, 11:57 AM IST

अनुपमा 09 जून 2022 एपिसोड अपडेट: अनुपमा टीवी सीरियल के आने वाले एपिसोड में अब एक बड़ा खुलासा होने वाला है। इस टीवी सीरियल में बरखा को अनुपमा के बारे में एक ऐसी चीज पता चलेगी जिसकी वजह से वह भड़क जाएगी।

Anupamaa: अनुपमा के लिए जी का जंजाल बनेगी बरखा, प्रॉपर्टी छीनने के लिए बनाएगी मास्टर प्लान 
Photo Credit: Instagram

अनुपमा 09 जून 2022 एपिसोड अपडेट: अनुपमा टीवी सीरियल छोटे पर्दे का बेताज बादशाह बना हुआ है। दर्शकों को इस टीवी सीरियल की कहानी बहुत पसंद आ रही है। जब से अनुज और अनुपमा की जिंदगी में अनुज के भाई अंकुश और भाभी बरखा ने एंट्री ली है तब से उनकी जिंदगी में कई ट्विस्ट और टर्न आ रहे हैं। लेकिन अनुज और अनुपमा यह नहीं जानते हैं कि अंकुश और बरखा किसी खास मकसद के लिए भारत वापस आए हैं। अनुपमा टीवी सीरियल में फिलहाल यह देखा जा रहा है कि बरखा धीरे-धीरे अपना रंग दिखाने लगी है। लेकिन अभी किसी के सामने उसका असली रूप नहीं आया है। अनुपमा टीवी सीरियल की कहानी और दिलचस्प होने वाली है क्योंकि इस टीवी सीरियल में कुछ ऐसा होगा जिसकी वजह से बरखा चिढ़ जाएगी।

अनुपमा टीवी सीरियल के आगामी एपिसोड में यह देखा जाएगा कि बरखा अब यह अनाउंसमेंट करने वाली है कि वह अपने देवर और देवरानी यानी अनुज और अनुपमा के लिए एक पार्टी रखने वाली है। पार्टी की बात सुनकर सब कोई खुश हो जाएगा लेकिन इस पार्टी के पीछे बरखा का एक घिनौना इरादा छुपा हुआ है। वह इस पार्टी के बहाने अनुपमा को नीचा दिखाएगी। इस पार्टी के दौरान बरखा यह कह देगी कि अनुपमा के परिवार ने उनकी शादी में ज्यादा खर्च नहीं किया। वहीं बरखा की बात सुनकर अनुज परिस्थिति संभालने की कोशिश करने लगेगा।

इसके बाद यह देखा जाएगा कि जब अनुज और अनुपमा पग फेरे की रस्म निभाने के लिए शाह हाउस जाएंगे तब बरखा अनुपमा के बच्चों को देखकर भड़क जाएगी। लेकिन शाह परिवार सबका तहे दिल से स्वागत करेगा। इसके बाद यह भी देखा जाएगा कि बरखा को यह पता चल जाएगा कि अनुज ने अपनी सारी प्रॉपर्टी अनुपमा के नाम कर दी है। जैसे ही यह बात बरखा को पता चलेगी वैसे ही वह भड़क जाएगी। जिसके बाद सारी जायदाद अपने नाम करने के लिए वह मास्टर प्लान बनाएगी। 

End of Article