'साथ निभाना साथिया' में हुई थी इतनी बड़ी गलती, अब वीडियो देख फैंस पकड़ रहे सिर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 9, 2022, 08:00 AM IST

Saath Nibhaana Saathiya Viral Video: दर्शकों के सबसे पसंदीदा शो में से एक रहा साथ निभाना साथिया में एक ऐसी गलती हुई थी, जो अब सामने आई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

'साथ निभाना साथिया' में हुई थी इतनी बड़ी गलती, अब वीडियो देख फैंस पकड़ रहे सिर

बॉलीवुड फिल्में हों या फिर टीवी सीरियल वो दर्शकों को एंटरटेन करते हैं लेकिन कई बार इनके कुछ सीन में ऐसी गलती हो जाती है कि दर्शक अपना माथा पकड़ लेते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ था मशहूर टीवी सीरियल साथ निभाना साथिया में। यह शो कई बार चर्चा में रहा कभी गोपी बहू की वजह से तो कभी सास कोकिलाबेन की वजह से। लेकिन अब यह शो एक बार फिर से चर्चा में है और इसकी वजह है शो में नजर आई एक लेडी डॉक्टर। 

बीपी मशीन से चेक किया शुगर लेवल

शो का एक छोटा सा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर दर्शक भी हैरान हैं। वीडियो में दिख रहा है कि कोकिलाबेन की जेठानी हेतल की तबीयत बिगड़ जाती है और एक महिला डॉक्टर घर आकर उनका चेकअप करती हैं। डॉक्टर बीपी की मशीन से हेतल को चेक करती हैं और फिर कहती हैं कि हेतल का शुगर लेवल कम हो गया था और इस वजह से वो बेहोश हो गई थीं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसे देखकर यूजर्स ने अपना सिर पकड़ लिया है। कुछ लोगों ने ट्रोल करते हुए कमेंट किया कि ये वीडियो देखने के बाद हम बेहोश हो गए थे। 

कई बार शो पर बने हैं मीम

यह पहली बार नहीं है जब शो का कोई सीन इस तरह वायरल हुआ हो। शो में गोपी बहू का सीन बहुत वायरल हुआ था जिसमें वो लैपटॉप को धोती नजर आ रही हैं। फैंस यह देखकर हैरान थे कि कोई कितना भी सीधा हो उसे यकीनन यह पता ही होगा कि इसे साफ करने के लिए पानी से नहीं धोया जाएगा। 

रसोड़े में कौन था

इसके बाद कुछ समय पहले यू-ट्यूबर यशराज मुखाते ने कोकिलाबेन के एक डायलॉग रसोड़े में कौन था पर रैप बनाया था। यह तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था और इसे काफी पसंद किया गया था। इसके बाद शो का दूसरा सीजन लाया गया, हालांकि उसे दर्शकों का बहुत ज्यादा प्यार नहीं मिला और कुछ ही समय में शो बंद हो गया। 

End of Article