मिस्र की लड़की से दूसरी शादी करेंगे एक्टर विवियन डीसेना, पिछले साल पहली पत्नी से हुआ था तलाक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 18, 2022, 10:36 AM IST

Vivian Dsena Love Life: टीवी एक्टर विवियन डीसेना ने बताया कि वो मिस्र की पूर्व जर्नलिस्ट से प्यार करते हैं और जल्द ही शादी करेंगे। मालूम हो कि पिछले साल ही विवियन का तलाक हुआ है।

मिस्र की लड़की से दूसरी शादी करेंगे एक्टर विवियन डीसेना, पिछले साल पहली पत्नी से हुआ था तलाक
Photo Credit: Instagram

Vivian Dsena Opens Up About Love Life: टीवी एक्टर विवियन डीसेना टेलिविजन जगत का जाना पहचाना चेहरा हैं और इन दिनों शो सिर्फ तुम में नजर आ रहे हैं। विवियन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई बार चर्चा में रह चुके हैं और एक बार फिर से खबरों में हैं। दरअसल पिछले साल अपनी पत्नी वाहबिज दोराबजी से तलाक लेने के बाद अब उन्होंने यह खुलासा कि वो जल्द ही दोबारा शादी करने वाले हैं। 

मिस्र की लड़की संग करेंगे शादी

विवियन ने हाल ही में बॉम्बे टाइम्से से बात की और इस दौरान खुलासा किया कि वो मिस्र की पूर्व जर्नलिस्ट नूरन अली (Nouran Aly) के साथ रिलेशनशिप में हैं और जल्द ही उनके साथ शादी करेंगे। दोनों पिछले साढ़े चार साल से साथ हैं। एक्टर ने अपनी शादी के बारे में बात करते हुए कहा, 'हां, मैं नूरन से प्यार करता हूं और हम जल्द ही सेटल होने के बारे में सोच रहे हैं। पहली बार हमने करीब साढ़े चार साल पहले बात की थी, जब उन्होंने इंटरव्यू के लिए मुझसे संपर्क किया था। मैंने उन्हें इंटरव्यू के लिए करीब तीन महीने इंतजार करवाया था। बाद में मेरी मैनेजमेंट टीम ने उन्हें काम के लिए मुंबई बुलाया और मैं वहां उनसे मिला। हम दोस्त बने लेकिन जल्द ही हमें प्यार हो गया।' विवियन ने कहा कि उन्हें केवल एक महीने में यह एहसास हो गया था कि उन्हें नूरन से प्यार हो गया है। 

क्यों पसंद आईं नूरन

विवियन ने नूरन के बारे में बात करते हुए बताया कि वो बहु ईमानदार इंसान हैं और इसीलिए वो उन्हें पसंद आईं। विवियन ने कहा, 'वो बहुत धैर्यवान हैं और उनके पास दृढ़ता है। हालांकि उनकी ईमानदारी थी जिसने मुझे सबसे ज्यादा आकर्षित किया। ऐसा आजकल कम ही लोगों में देखने को मिलता है। मैं नूरन को पाकर खुशकिस्मत महसूस करता हूं। दरअसल, मुझे उनके जैसी लड़की की तलाश थी, जिसके साथ मैं घर बसा सकूं। हो सकता है, उसे भी मेरी एक या दो बातें पसंद हों और इसलिए वो मेरे साथ जिंदगी बिताने की गलती करने के लिए तैयार है।

कब करेंगे शादी

जब विवियन से पूछा गया कि वो कब शादी करेंगे तो एक्टर ने कहा, 'मैं नहीं जानता कब और कैसे। यह कभी भी हो सकती है। मैं कोई खास इंसान नहीं हूं और मेरे ज्यादा दोस्त भी नहीं हैं। इसलिए, अगर मेरी शादी भी हो जाती है, तो इस बात की बहुत कम संभावना है कि किसी को इसके बारे में पता चले। शादी एक निजी मामला है और इसे ऐसे ही रहना चाहिए। मैं एक एक्टर हूं इसका मतलब यह नहीं है कि मेरी पर्सनल लाइफ चर्चा का विषय बन जाए। मेरे सेलिब्रिटी होने की कीमत मेरा परिवार क्यों चुकाए?'

नूरन की तारीफ में कही ये बात

विवियन ने कहा कि उनके मुश्किल समय में नूरन ने उनका साथ दिया। नूरन ने उन्हें कोई भी गलत कदम उठाने से रोका और भावनात्मक तौर पर उन्हें मजबूत बनाए रखा। एक्टर का कहना है कि वो उनकी खामोशी को भी समझती हैं। 

पिछले साल हुआ तलाक

मालूम हो कि विवियन डिसेना ने साल 2013 में वाहबिज दोराबजी से शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात टीवी सीरियल 'प्यार की ये एक कहानी' के सेट पर हुई थी। दोनों की ये लव मैरिज थी। शादी के चार साल बाद यानी साल 2017 में विवियन और वाहबिज अलग हो गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वाहबिज ने तलाक के लिए विवियन से बतौर एलिमोनी 2 करोड़ रुपए की डिमांड की थी। इसके बाद पिछले साल दोनों का तलाक हो गया था।

End of Article