Khatron Ke Khiladi 11 में Varun Sood हुए टास्क के दौरान बुरी तरह घायल, ये 3 कंटेस्टेंट बाहर और लौट आए मुंबई!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 18, 2021, 03:35 PM IST

Khatron Ke Khiladi 11 Varun Sood rushed to hospital: खतरों के खिलाड़ी 11 के कंटेस्टेंट वरुण सूद घायल हो गए हैं। रोहित शेट्टी ने जल्दी ही वरुण को अस्पताल ले जाने का फैसला किया...

Khatron Ke Khiladi 11 में Varun Sood हुए टास्क के दौरान बुरी तरह घायल, ये 3 कंटेस्टेंट बाहर और लौट आए मुंबई!

'खतरों के खिलाड़ी 11' की शूटिंग केप टाउन में हो रही है। जहां से लगातार कंटेस्टेंट खतरों के खिलाड़ी से जुड़े अपडेट शेयर कर रहे हैं। इसमें कोई डाउट नहीं है कि खतरों के खिलाड़ी एक डेयरिंग शो है और कई बार कंटेस्टेंट टास्क के दौरान घायल हो जाते हैं। अब सामने आई जानकारी के मुताबिक खतरों के खिलाड़ी 11 के कंटेस्टेंट वरुण सूद घायल हो गए हैं। तीन-चार दिन पहले एक जोखिम भरा स्टंट करते हुए अभिनेता वरुण सूद को चोट लग गई थी। 

रोहित शेट्टी ने जल्दी ही वरुण सूद को अस्पताल ले जाने का फैसला किया। वरुण की कलाई में चोट लग गई है और उनको बहुत दर्द से गुजरना पड़ा है। डर था कि कहीं उनकी कलाई में फ्रैक्चर न हो गया हो। हालांकि कुछ ही घंटों के मेडिकल ट्रीटमेंट के बाद वरुण बेहतर महसूस कर रहे हैं। खतरों के खिलाड़ी 11 के होस्ट रोहित शेट्टी ने वरुण सूद को 2/3 दिनों के लिए आराम करने का विकल्प दिया था लेकिन वो सेट पर वापस आ गए हैं।

खतरों के खिलाड़ी के 3 कंटेस्टेंट लौटे मुंबई
खतरों के खिलाड़ी 11 के कुछ कंटेस्टेंट मुंबई वापस आ गए हैं। जैसा कि कंटेस्टेंट शो में अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे हैं और डर का सामना करते हुए स्टंट कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार कंटेस्टेंट आस्था गिल, निक्की तंबोली और सौरभ जैन मुंबई में वापस आ गए हैं। फिलहाल इन तीनों ने खुद को क्वारंटाइ कर लिया है। वापसी को देखते हुए तीनों के शो से एलिमिनेट होने की खबर सामने आ रही है। हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन अब निक्की, सौरभ और आस्था मुंबई वापस आ गए हैं।

अभी कुछ दिन पहले ही शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने खतरों के खिलाड़ी 11 का प्रोमो जारी किया था। प्रोमो के साथ रोहित ने वादा किया था कि इस बार कंटेस्टेंट को खरतनाक स्टंट का सामना करना पड़ेगा और यह एक एंटरटेनिंग सीजन होने वाला है। 

End of Article