उर्फी जावेद को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा, वीडियो देखकर चकरा जाएगा आपका भी सिर - Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 22, 2022, 09:14 PM IST

Urfi Javed Police Video Viral: उर्फी जावेद का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियों में पुलिस एक फिल्म बनाने के मामले को लेकर उर्फी को गिरफ्तार करती नजर आ रही है!

उर्फी जावेद को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा, वीडियो देखकर चकरा जाएगा आपका भी सिर - Video

Urfi Javed Video Viral: उर्फी जावेद का फैशन के मामले में कोई जवाब नहीं है। अभिनेत्री इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी हैं और हमेशा अपने आउटफिट की वजह से सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं। ऐसा कोई दिन नहीं जाता है जिस दिन वो अपने आउटफिट के साथ एक्सपेरिमेंट ना करती हों। बीते कुछ दिनों से उर्फी जावेद ट्रेडिशनल अवतार में तस्वीरें शेयर कर रही थीं। अब हाल ही में उर्फी जावेद का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पुलिस उन्हें गिरफ्तार रखती दिख रही है। जी हां, उर्फी जावेद का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वो बेहद डरी हुईं और पुलिस के सामने अपनी बात रखती दिख रही हैं। 

दरअसल इस वीडियों में पुलिस एक फिल्म बनाने के मामले को लेकर उर्फी जावेद को गिरफ्तार करती नजर आ रही है। वहीं दूसरी ओर उर्फी का कहना है कि वह मासूम हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसे रोहित गुप्ता के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में आप भी देख सकते हैं उर्फी एक लड़की के साथ ऑफिस में आकर बैठ जाती है। जहां एक कास्टिंग डायरेक्टर से फिल्म को लेकर चर्चा करने लगती है। निर्देशक उन्हें बताता है कि यह फिल्म बहुत सीक्रेट है और नाम ‘टाइटैनिक’ होगा। जब उर्फी डायरेक्टर के साथ ऑडिशन देती हैं तभी पुलिस की एंट्री होती है। पुलिस को लगता है कि कुछ गलत हो रहा है। जिस पर निर्देशक कहते हैं उर्फी ने उन्हें एक एडल्ट फिल्म की शूटिंग के लिए बुलाया था। जिसके बाद उर्फी जावेद के तोते उड़ जाते हैं हालांकि उनको बाद में पता चलता है कि यह सब एक प्रैंक था। 

उर्फी जावेद का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें उर्फी कहती हैं कि उन्हें लगा था कि उनका करियर अब खत्म हो जाएगा। हालांकि इस प्रैंक वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर हंस रहे हैं। 

उर्फी जावेद अब इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी हैं। बिग बॉस ओटीटी में नजर आने के बाद से उन्होंने काफी लाइमलाइट हासिल की। उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी ग्लैमरस फोटोज, वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। 

End of Article