Udaariyaan Promo : 16 साल के बाद भी दिखेगी वही घिसी पिटी कहानी, उड़ारियां में फिर एक लड़के के प्यार में पड़ेंगी 2 लड़कियां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 14, 2022, 10:27 PM IST

Udaariyaan New Promo : कलर्स टीवी के शो उड़ारियां में 16 साल का लीप आने वाला है। शो में फतेह तेजो की बेटी नेहमत और नाज की कहानी को दिखाया जाएगा। अब दोनों बहनों की नई उड़ारियां कैसी होगी। इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।

Udaariyaan Promo : 16 साल के बाद भी दिखेगी वही घिसी पिटी कहानी, उड़ारियां में फिर एक लड़के के प्यार में पड़ेंगी 2 लड़कियां

Udaariyaan New Promo : कलर्स टीवी का पॉपुलर शो उड़ारियां दर्शकों को खूब पसंद है। शो में फतेह विर्क का किरदार अंकित गुप्ता, जैस्मिन कौर के रोल में ईशा मालवीय और तेजो कौर की भूमिका में प्रियंका चाहर चौधरी नजर आती हैं। अब दर्शकों को शो के तीनों लीड कैरेक्टर नजर नहीं आने वाले हैं। तीनों ने इस शो को अलविदा कह दिया है। शो में मेकर्स 16 साल का लीप लाने वाले है। शो का नया प्रोमो हाल ही में आउट हुआ है।

शो में नहमत और नाज की कहानी को दिखाया जाएगा। प्रोमो की शुरुआत में नहमत गुरुद्वारे में माथा टेकने जाती है, जहां कोई उसकी जूतियां चुरा लेता है। ऐसे में एकम अपने जूते उसे दे देता है और कहता है तू अडियल, नकचढ़ी है लेकिन मैंनु बहुत पसंद है। वहीं, नाज दोनों को साथ में देखती हैं और कहती है मुझे वो सब चाहिए जो नेहमत का है। तीनों की उड़ारियां दर्शकों को कितना पसंद आएगी। इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।

उड़ारियां में आया 16 साल का लीप

लीड कैरेक्टर ने छोड़ा उड़ारियां शो

शो के तीनों लीड कैरेक्टर के जाने से फैंस काफी निराश और मायूस है। शो के तीनों स्टार्स का कहना है कि हम अभी माता- पिता का किरदार नहीं निभाना चाहते हैं। शो की कहानी पंजाबी फैमिली पर आधारिता है। इस शो को रवि दुबे और सरगुन मेहता ने प्रोड्यूस किया है। कुछ समय पहले शो में छोटा सा लीप आया था जिसमें चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में केविना टाक और किश्तु की एंट्री हुई थी।

End of Article