पैपराजी से चेहरा छिपाते दिखीं ऐश्वर्या राय बच्चन, सोशल मीडिया पर यूजर्स बोले- ये राज कुंद्रा क्यों बन गई हैं?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 14, 2022, 08:31 PM IST

Aishwarya Rai Viral Video : ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों अपनी फिल्म PS-1 को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म को निर्देशक मणिरत्नम प्रोड्यूस कर रहे हैं। एक्ट्रेस हाल ही में डबिंग स्टूडियो के बाहर स्पॉट हुईं। एक्ट्रेस का वीडियो वायरल हो रहा है।

पैपराजी से चेहरा छिपाते दिखीं ऐश्वर्या राय बच्चन, सोशल मीडिया पर यूजर्स बोले- ये राज कुंद्रा क्यों बन गई हैं?
Photo Credit: Instagram

Aishwarya Rai Viral Video : बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन अपने स्टनिंग लुक्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस हाल ही में डेबिंग स्टूडियो के बाहर स्पॉट हुईं। एक्ट्रेस को फोटोग्राफर्स ने अपने कैमरे में कैद किया। इस दौरान ऐश्वर्या ऑल ब्लैक लुक में नजर आईं। एक्ट्रेस ने अपने चेहरे को छुपाया हुआ था। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के नए लुक को देखकर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया।

एक्ट्रेस ब्लैक जिपर जैकेट और ब्लैक पैंट्स पहने नजर आ रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस ने अपने चेहरे को मास्क और कैप से छिपा रखा था। एक्ट्रेस ऑल ब्लैक लुक में दिखाई दी। एक्ट्रेस पैपराजी को पोज देने के लिए भी नहीं रुकी। उनके गार्ड्स ने एक्ट्रेस को कवर कर लिया और वो सीधा कार में बैठ गई।

ऐश्वर्या राय ने छिपाया अपना चेहरा

ऐश्वर्या का वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा राज कुंद्रा की बहन लग रही हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, प्लास्टिक सर्जरी सही नहीं हुई है लगता है तभी इतनी पैकिंग की है। तीसरे यूजर ने लिखा, गोश! ये कुंद्रा की तरह क्यों बिहेव कर रही हैं।

इससे पहले भी एक्ट्रेस अपना चेहरा कैप से छिपा चुकी है। हाल ही में एक्ट्रेस मुंबई एयरपोर्ट के बाहर भी ऑल ब्लैक लुक में नजर आई थीं। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस पोन्नियन सेल्वन में नजर आएंगी। फैंस ऐश्वर्या की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को मणि रत्नम ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में ऐश्वर्या के अलावा विक्रम, जयाराम, प्रकाश राज, जैसे कई स्टार्स महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। 

End of Article