Top TV News: सिद्धार्थ शुक्ला की मां का नाम हो रहा ट्रेंड, कंगना रनौत के लॉक अप में होगी शहनाज गिल की एंट्री

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 27, 2022, 12:05 AM IST

Top TV News, 26 April 2022: टीवी जगत से आज कई बड़ी खबरें सामने आईं जिन्होंने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। यहां देखें आज कौन से टीवी सितारे सुर्खियों में रहे।

Top TV News: सिद्धार्थ शुक्ला की मां का नाम हो रहा ट्रेंड, कंगना रनौत के लॉक अप में होगी शहनाज गिल की एंट्री

Trending TV News, 26 April 2022: रोजाना की तरह आज भी टीवी इंडस्ट्री से कई बड़ी खबरें सामने आईं हैं। ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब टीवी जगत में हलचल ना होती हो। हर दिन टीवी सेलिब्रिटीज सुर्खियों में अपनी जगह बना ही लेते हैं। आज भी कुछ ऐसा ही हुआ, कई टीवी सिलेब्रिटीज आज लाइमलाइट में रहे। अगर आपने आज की बड़ी टीवी न्यूज नहीं देखी हैं तो आप इस लेख में एक साथ टॉप खबरों को पढ़ सकते हैं। यहां देखें आज की टॉप टीवी न्यूज।

देबिना बनर्जी हुईं ट्रोल
देबिना बनर्जी अपनी बच्ची लियाना के साथ इन दिनों हर पल को जी रही हैं। हालांकि, ऐसा लगता है कि अपनी बेटी को संभालने का तरीका, फैन्स को पसंद नहीं आया है। देबिना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो लियाना को अपना पसंदीदा गाना 'कैन हेल्प फॉलिंग इन लव विद यू' सुना रही हैं लेकिन उन्होंने जैसे बेटी को पकड़ा है वो दर्शकों को पसंद नहीं आया है। अपनी बेटी को वो एक हाथ से पकड़ी हैं जो कि फैन बहुत की केयरलेस लग रहा है। वीडियो पोस्ट करने के बाद से लगातार देबिना को ट्रोल किया जा रहा है। 

सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा सिद्धार्थ शुक्ला की मां का नाम
दिवंगत अभिनेता और बिग बॉस विनर सिद्धार्थ शुक्ला की मां रीता शुक्ला की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। उनकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें रीता शुक्ता को ब्रह्मा कुमारी लोखंडवाला समर कैंप में छोटे बच्चों के साथ समय बिताते हुए देखा जा सकता है। ऐसे में फैन्स उनकी प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं साथ ही कई यूजर्स ने समर कैंप से सिद्धार्थ की मां की तस्वीरें साझा कीं है। जिससे ट्विटर पर #RitaMaa ट्रेंड हो गया है।उन्हें बच्चों के साथ बातचीत करते और उनके बीच चॉकलेट बांटते हुए देखा जा सकता है। कई लोगों ने उन्हें 'मजबूत महिला' बता रहे हैं। 

अली मर्चेट हुए 'लॉक अप' से बाहर
ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होने वाले कंगना रनौत के इस शो लॉक अप में सबसे ज्यादा वोट पाने के बावजूद अली बाहर हो गए और पूनम पांडे सेफ बच गईं। शो का फिनाले नजदीक है और इसी के चलते दर्शकों को आए दिन कुछ न कुछ शॉकिंग देखने को मिल रहा है। इस बार अली को काफी बढ़िया वोट्स मिले थे और वह अंजलि अरोड़ा को भी वोट के मामले में टक्कर दे रहे थे। लेकिन कंगना ने उनसे भी कम वोट मिलने वाली पूनम पांडे को शो में रखा। कंगना का कहना था कि पूनम ने अली से ज्यादा योगदान शो में दिया है। अली के बाहर होते ही फैंस को झटका लगा क्योंकि वह उम्मीद लगाए थे कि पूनम शो से बाहर होंगी क्योंकि उन्हें कम वोट मिले हैं।

शहनाज गिल करेंगी करण कुंद्रा को रिप्लेस?
रियलिटी शो लॉक अप अपने फिनाले की ओर है। इसी बीच अब लॉक अप में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। खबर आ रही है कि अब लॉक अप में करण कुंद्रा की जगह शहनाज गिल जेलर बनने जा रही हैं। नई रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि मेकर्स शहनाज गिल को जेलर के रूप में शो में रखना चाहते हैं। टीम ने उनसे पहले संपर्क किया था, लेकिन वो अन्य कमिटमेंट्स में बिजी थीं और वह उस दौरान शो को लेने के लिए इच्छुक नहीं थीं। अब नई जानकारी के मुताबिक इस बार शहनाज गिल ने कंगना रनौत के शो लॉक अप को करने के लिए कथित तौर पर हां कहा है।

TMKOC मेकर्स ने दर्शकों से मांगी माफी

तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीवी के सबसे पसंदीदा शोज में से एक है जो पिछले 13 साल से ज्यादा समय से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। शो का हर किरदार अपने आप में खास है दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना चुका है। लेकिन हाल ही में शो में कुछ ऐसा दिखाया गया जिसके बाद मेकर्स को सोशल मीडिया के जरिए फैंस से माफी मांगनी पड़ गई। दरअसल शो में गोकुल धाम में म्यूजिकल नाइट चल रही है और शो की कास्ट अभी शो में आइकॉनिक गानों के बारे में बात करती नजर आई। इस दौरान स्वर कोकिला के नाम से पहचान बनाने वाली दिवंगत सिंगर लता मंगेशकर के गीत 'ऐ मेरे वतन के लोगों' के बारे में गलत जानकारी देते हुए बताया गया कि यह साल 1965 में रिलीज हुआ था। इस एपिसोड को दिखाए जाने के बाद मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए माफी मांगी है। 

End of Article