TV News Today: 2 टीवी सीरियल में हो रही नई एंट्री, Bigg Boss 16 में नजर आ सकती है ये दिग्गज भोजपुरी एक्ट्रेस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 10, 2022, 08:23 PM IST

TV Newsmaker of the day 10 September 2022: अनुपमा सीरियल में हो रही नई एंट्री तो भाभीजी घर पर हैं की एक्ट्रेस संग हुई ऑनलाइन ठगी। जानिए टीवी जगत की आज की बड़ी खबरें।

TV News Today: 2 टीवी सीरियल में हो रही नई एंट्री, Bigg Boss 16 में नजर आ सकती है ये दिग्गज भोजपुरी एक्ट्रेस

TV Newsmaker 10 September 2022: बिग बॉस-16 के पहले प्रोमो की शूटिंग के बाद लगातार शो में आने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ रहे हैं। वहीं, भाभीजी घर पर हैं की एक्ट्रेस शुभांगी आत्रे संग एक ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। जानिए टीवी जगत की 10 सितंबर की बड़ी खबरों के बारे में...

बन्नी चाउ होम डिलीवरी में हो रही नई एंट्री
टीवी शोज को एंटरटेनिंग बनाए रखने के लिए लगातार मेकर्स शो में सितारों की नई एंट्री कराते रहते हैं। अब इसी बीच एक और टीवी शोज में बड़ी एंट्री देखने को मिलने वाली है। खबर है कि बन्नी चाउ होम डिलीवरी टीवी सीरियल में नई एंट्री होगी। जानकारी के मुताबिक सीरियल में अरिजीत तनेजा आ रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो कुमकुम भाग्य फेम अरिजीत तनेजा, उल्का गुप्ता और प्रविष्ट मिश्रा स्टारर बन्नी चाउ होम डिलीवरी में एंट्री करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अरिजीत के किरदार के बारे में फिलहाल जानकारी सामने नहीं आती है। 

तेजस्वी प्रकाश की हुई सगाई?
तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा टेलीविजन जगत के सबसे पसंदीदा कपल में से एक हैं। दोनों काफी महीनों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब तेजस्वी और करण कुंद्रा अपनी 'सगाई' की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। अब नागिन 6 की एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश इसी वजह से चर्चाओं में हैं। तेजस्वी प्रकाश अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सबका ध्यान खींच रही हैं। एक्ट्रेस नई फोटोज में विशाल हीरो की अंगूठी दिखाती हुई नजर आ रही हैं। इन नई तस्वीरों को तेजस्वी प्रकाश ने 'बिग डे' कहते हुए कैप्शन दिया है। हीरे की अंगूठी ने सभी को चौंका दिया। इसी के बाद से तेजस्वी और करण की सगाई की अफवाहें फैल गई हैं। हालांकि करण कुंद्रा ने साफ किया है कि ये सिर्फ एक ऐड है। 

भाभीजी घर पर हैं की एक्ट्रेस संग हुई ऑनलाइन ठगी
भाभीजी घर पर हैं की अभिनेत्री शुभांगी अत्रे ने हाल ही में एक ऑनलाइन धोखाधड़ी के संबंध में साइबर क्राइम सेल से संपर्क किया है। शुभांगी अत्रे ने बताया, '8 सितंबर को, मैं एक प्रसिद्ध फैशन एप्लिकेशन से अपने लिए कुछ चीजें ऑर्डर कर रही थी। तब मुझे गिफ्ट की पेशकश की गी। मैंने आगे बढ़कर उन कुछ विकल्पों में से एक प्रोडक्ड को चुना जो उन्होंने मुझे दिए थे। फिर उन्होंने मुझसे सिर्फ जीएसटी राशि का भुगतान करने के लिए कहा। इसलिए जब मैंने जीएसटी राशि का भुगतान किया, तो कई लेन-देन हुए और उनके द्वारा मेरे खाते से कुछ राशि निकाल ली गई।' शुभांगी को अहसास हुआ कि उनके साथ धोखा हुआ है और उन्होंने तुरंत अपने कार्ड ब्लॉक कर दिए। अभिनेत्री ने साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और उम्मीद है कि दोषियों को पकड़ लिया जाएगा ताकि वे और लोगों को धोखा न दें। 

शिवांगी जोशी की हो रही अनुपमा में एंट्री?
टीवी शो 'अनुपमा'  के दर्शकों का इंट्रेस्ट को बनाए रखने के लिए मेकर्स शो में बड़ी नई एंट्री कराने की प्लानिंग कर रहे हैं। जी हां, मेकर्स ने चर्चित चेहरे को शो में लाने की तगड़ी प्लानिंग की है। चर्चाएं हैं कि ये नाम कोई और नहीं बल्कि शिवांगी जोशी का है। जी हां, सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें ये रिश्ता क्या कहलाता है की एक्ट्रेस शिवांगी जोशी, किंजल के पति पारितोष के साथ रोमांटिक होती दिख रही हैं। जैसा कि सभी जानते हैं शिवांगी जोशी को 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नायरा के किरदार के लिए जाना जाता है। 'ये रिश्ता...' छोड़ने के बाद शिवांगी को खतरों के खिलाड़ी में देखा गया है। अब शिवांगी के सास-बहू ड्रामा शोज में वापसी की चर्चाएं हैं। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें देखकर लोगों को लग रहा है कि शिवांगी जोशी 'अनुपमा' में एंट्री लेने वाली हैं। 

Bigg Boss 16 में नजर आ सकती हैं भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी-निशा पांडे!
बिग बॉस सीजन 16 का काउंटडाउन शुरू हो गया है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक सीजन 16 के लिए बिग बॉस ओटीटी की विनर दिव्या अग्रवाल और भोजपुरी एक्ट्रेस भी शो में नजर आ सकती हैं। इसके अलावा भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी से भी मेकर्स ने संपर्क किया है। इसके अलावा भोजपुरी सिंगर और एक्ट्रेस निशा पांडे भी जल्द ही कॉन्ट्रैक्ट साइन कर सकती हैं। बिग बॉस सीजन 16 का प्रोमो पांच सितंबर को शूट किया गया है। इस सीजन को भी सलमान खान ही होस्ट करेंगे। 

End of Article