TV News Today in Hindi, 08 August 2022: रोजाना की तरह आज भी छोटे पर्दे के कई टीवी सितारे लोगों का ध्यान आकर्षित करने में सफल रहे। अगर समय की किल्लत की वजह से आप टीवी की आज की बड़ी खबरें नजर नहीं पढ़ पाए हैं तो हम आपके लिए टीवी रैप लेकर आए हैं जहां आप एक ही क्लिक पर आज की बड़ी टीवी खबरों को पढ़ सकते हैं। हाल ही में इस बात का खुलासा हुआ है कि निशा रावल के कथित लवर रोहित साठिया का संबंध बॉलीवुड अभिनेता ईशान खट्टर से है। इसके साथ यहां जानिए कि क्यों गुम है किसी के प्यार में टीवी सीरियल के मेकर्स सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं।
रोहित साठिया और ईशान खट्टर का संबंध
कुछ दिन पहले टीवी अभिनेता करण मेहरा ने अपनी पत्नी निशा रावल पर यह इल्जाम लगाया था कि उनका संबंध अपने मुंह बोले भाई राजीव साठिया के साथ है। हाल ही में ई टाइम्स ने यह खुलासा किया है कि राजीव साठिया का संबंध ईशान खट्टर से है। दरअसल, राजीव ईशान के पिता राजेश खट्टर के कजिन भाई हैं।

गुम है किसी के प्यार में के मेकर्स को किया जा रहा है ट्रोल
छोटे पर्दे की पॉपुलर टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में इन दिनों रोचक ट्विस्ट देखा जा रहा है। इस टीवी सीरियल के मौजूदा ट्रैक में देखा जा रहा है कि विराट अपनी भाभी पाखी की डिलीवरी करवा रहा है। यह देखकर दर्शकों का गुस्सा मेकर्स पर फूट पड़ा है।
कपिल शर्मा को उनकी फैन ने दिया खास तोहफा
कपिल शर्मा इन दिनों टोरंटो में हैं, इसी बीच कॉमेडियन को उनकी एक फैन ने खास तोहफा पर दिया है। पलक भांबरी जो कपिल शर्मा की एक फैन हैं उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट कर तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह कपिल शर्मा के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पलक कपिल को एक खास तोहफा दे रही हैं।
खत्म हुई रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्जी की लड़ाई
बिग बॉस 15 मई देवोलीना भट्टाचार्जी और रश्मि देसाई के बीच भयंकर लड़ाई हो गई थी जिसकी वजह से दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई थी। यह खबर आई है कि इन दोनों ने पुरानी बातों को भुलाकर एक बार फिर दोस्ती कर ली है। खबरों के अनुसार, इन दोनों की दोस्ती तब हुई थी जब देबोलीना बीमार हो गई थीं और तब रश्मि ने उन्हें कॉल करके उनका हालचाल पूछा था। एक सूत्र ने यह बताया कि अब इन दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो गया है।
जारी हुए झलक दिखलाजा 10 के नए प्रोमो
दर्शकों को जल्द ही डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा का इंतजार है। कुछ समय पहले इस डांस रियलिटी शो के नए प्रोमो जारी हुए थे जिसमें पारस कलनावत, निया शर्मा, धीरज धूपर और शिल्पा शिंदे अनोखे अंदाज में थिरकते हुए नजर आ रहे थे। टीवी पर एक बार फिर झलक दिखला जा देखने के लिए दर्शक बेकरार हैं।

