Anupama Spoiler Alert: वनराज-अनुज की एक्सीडेंट में हो गई है मौत? अनुपमा में आया ये रोमांचक मोड़

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 8, 2022, 05:47 PM IST

Anupama Serial Spoiler Alert: टीवी सीरियल अनुपमा में काफी बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। एक्सीडेंट में बुरी तरह से घायल हो जाएंगे अनुज और अनुपमा। जानिए क्या होगा अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में...

Anupama Spoiler Alert: वनराज-अनुज की एक्सीडेंट में हो गई है मौत? अनुपमा में आया ये रोमांचक मोड़

Anupama Update: स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल अनुपमा टीआरपी की लिस्ट में लगातार नंबर वन बना हुआ है। शो के मौजूदा ट्रैक में कई ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। शादी के बाद अनुज और अनुपमा शादीशुदा जिंदगी की गाड़ी धीरे धीरे सारी मुसीबतों से लड़ते हुए आगे बढ़ रही है। हालांकि पाखी और अधिक की प्रेम कहानी को लेकर शाह तथा कपाड़िया परिवार में लगातार तनाव बना हुआ। इसी बीच अनुज अपने भैया भाभी, यानी बरखा और अंकुश के सच से वाकिफ हो जाते हैं कि दोनों अमेरिका के अपने बिजनेस में बहुत घाटा खाकर, भारत लौटे हैं। वे दोनों ही चाहते हैं कि किसी तरह अनुज का बिजनेस उनके नाम हो जाए।

अनुपमा के बीते कुछ एपिसोड में बताया गया कि कैसे पाखी ने अनुपमा के साथ बदतमीजी की और उसे मां के नाम पर कलंक घोषित कर दिया। पाखी ने पूरे परिवार के सामने अनुपमा को बहुत खरी खोटी सुनाई थी। बा, वनराज और तोषु ने भी पाखी के इस बुरे बर्ताव में उसका साथ दिया था, तथा काव्या, किंजल और बापूजी ने उसका खूब विरोध किया। जिसके बाद नाराज तथा दुखी अनुपमा ने शाह परिवार से अपने सभी रिश्ते तोड़ देने की बात कही थी। पाखी के अनुपमा को मां के नाम पर कलंक और घर जोड़ने नहीं तोड़ने वाली कहा जिस पर अनुपमा ने बहुत दुखी होकर कहा था कि अगर बच्चे ऐसे होते हैं, तो ये बहुत शर्म की बात है।

अनुपमा रखती हैं पूजा
पाखी बाद में कपाड़िया हाउस में आती है तो अनुपमा उससे वहां आने की वजह पूछती है यह कहते हुए कि, जब उसे अनुपमा को मां कहने और मानने में इतनी शर्म आती तो वो उसके घर ही क्यों आई। आने वाले एपिसोड्स में यह देखने को मिलेगा कि, एक तरफ जहां अनुपमा पूरे परिवार के साथ मिलकर घर में खास पूजा करती है। वहीं दूसरी तरफ अनुज और वनराज का बहुत बुरा एक्सीडेंट हो जाता है। अनुपमा घर की सुख, शांति और समृद्धि के लिए एक खास पूजा करवाती है, जब एक्सीडेंट की खबर के साथ पुलिस का फोन आता है। और पता चलता है कि दो लोगों की एक्सीडेंट में मौत हो गई है। 

खबर मिलने के तुरंत बाद पूरा परिवार घटनास्थल पर पहुंचता है, जहां काव्या और अनुपमा, वनराज तथा अनुज को स्ट्रेचर पर देखकर हैरान हो जाती हैं। 
आगे कहानी में क्या क्या नए मोड़ आएंगे यह जानना बहुत रोमांचक होने वाला है, जब दोनों परिवारों को पता चलेगा कि इस एक्सीडेंट के पीछे वनराज का ही हाथ है।

End of Article