TV News: इमली के एक्टर की चमकी किस्मत तो नोरा फतेही पर भड़के नीति टेलर के फैन्स, जानें टीवी की बड़ी खबरें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 12, 2022, 08:25 PM IST

TV Newsmaker of the day 12 September 2022: TMKOC में शैलेश लोढ़ा को इस एक्टर ने किया रिप्लेस तो आरती सिंह ने किया गजब का ट्रांसफॉर्मेशन। जानिए टीवी जगत की आज की बड़ी खबरें।

TV News: इमली के एक्टर की चमकी किस्मत तो नोरा फतेही पर भड़के नीति टेलर के फैन्स, जानें टीवी की बड़ी खबरें

TV Newsmaker 12 September 2022: बिग बॉस-16 के लिए इमली के एक्टर फहमान खान को किया गया अप्रोच। वहीं, झलक दिखला जा-10 की जज नोरा फतेही पर भड़के नीति टेलर के फैन्स। जानिए टीवी जगत की 12 सितंबर की बड़ी खबरों के बारे में...

TMKOC में शैलेश लोढ़ा को इस एक्टर ने किया रिप्लेस
टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा सबसे लंबे समय से चले आ रहे और पसंदीदा शोज में से एक है। कुछ समय पहले शो में तारक मेहता का रोल प्ले करने वाले एक्टर शैलेश लोढ़ा ने इसे अलविदा कह दिया था। खबरों की मानें तो शो में उनके रोल के लिए नए एक्टर का नाम फाइनल हो गया है। ईटाइम्स की खबर के मुताबिक प्रोडक्शन हाउस ने ना केवल नए एक्टर के नाम पर मुहर लगा दी है बल्कि उन्होंने शो के लिए शूटिंग भी शुरू कर दी है। इस खबर के मुताबिक शैलेश लोढ़ा की जगह ली है एक्टर सचिन श्रॉफ ने और वो अब तक दो दिन की शूटिंग भी कर चुके हैं। सचिन इंडियन टेलीविजन की मशहूर हस्तियों में से एक हैं और उन्होंने कई टीवी शोज मं काम किया है। उन्हें आखिरी बॉबी देओल स्टारर आश्रम और टीवी शो गुम है किसी के प्यार में में देखा गया था। वो सलमान खान के रिएलिटी शो बिग बॉस की 5वें सीजन में भी नजर आए थे। 

आरती सिंह ने किया गजब का ट्रांसफॉर्मेशन
टीवी अभिनेत्री आरती सिंह अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर सुर्खियों में हैं। बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट रहीं आरती सिंह हर समय फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव रहती हैं। अब ताजा जानकारी के मुताबिक महज 18 दिनों में आरती सिंह ने शानदार ट्रांसफॉर्मेशन किया है। आरती सिंह ने अपने ट्रेनर की मदद से महज 18 दिनों में 5 किलो वजन कम किया है। जी हां, हैवr वर्कआउट को फॉलो कर आरती इस टारगेट को पा सकी हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि उन्होंने हैवी वेट उठाने से लेकर क्रंचेज करने तक, जिम में खूब पसीना बहाया है। 18 दिनों में आरती सिंह ने 71.21किलोग्राम से 66.84 तक वजन कम किया है। वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने अपने कैप्शन में लिखा, 'हार नहीं मानो।'

इमली सीरियल छोड़ते ही चमकी फहमान खान की किस्मत
इमली टीवी सीरियल को खूब सफलता मिली है। इस शो की बदौलत फहमान खान टीवी इंडस्ट्री में एक बहुत लोकप्रिय चेहरा बन गए हैं। शो एक लीप लेने जा रहा है और इस तरह फहमान ने छोड़ने का फैसला किया है। लेकिन इसी बीच फहमान खान के फैन्स के लिए उनके नए प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारी सामने आई है। सूत्रों ने हमें बताया है कि फहमान खान से बिग बॉस 16 के लिए संपर्क किया गया है। इसी के साथ शो में आने वाले कंटेस्टेंट के तौर पर जितने भी बड़े नाम चर्चा में हैं, उनमें अब फहमान खान का नाम भी जुड़ गया है। शो के लिए उन्हें अप्रोच किया गया है, लेकिन इस बारे में और भी जानकारी का अभी इंतजार है।

Fahmaan Khan Opens Up About Imlie & Success of Aryan Singh Rathore! –  vdo24.fiction247.com

नोरा फतेही पर भड़के नीति टेलर के फैन्स
झलक दिखला जा 10 छोटे परदे पर शुरू हो चुका है। इसबार रेट्रो थीम पर नीति टेलर और उनके कोरियोग्राफर पार्टनर आकाश थापा को शानदार डांस करते हुए देखा। लेकिन जजेस इससे ज्यादा प्रभावित नहीं दिखे। उन्होंने अभिनेत्री से कहा कि वह थोड़ी नर्वस लग रही थीं। वहीं नोरा फतेही ने सीधे-सीधे नीति टेलर को कहा कि वह और अच्छा देखना चाहती हैं। अब नीति टेलर के प्रशंसक और आम दर्शक जजेस से कमेंट्स से हैरान हैं। साथ ही इस बात पर वो सवाल उठा रहे हैं कि आखिर उन्हें इतना कम स्कोर कैसे दिया गया है। कुछ ने तो नोरा फतेही को निशाने पर ले किया है। युवा अभिनेत्री नीति टेलर के फैन्स ने नोरा का रवैया देखकर उन्हें असभ्य तक बुलाया है।

उड़ारियां सीरियल की तगड़ी है नई स्टारकास्ट
उड़ारियां टीवी सीरियल बड़े बदलाव से गुजरने वाला है। मेकर्स ने सीरियल की कहानी को पूरी तरह से बदलने के लिए एक बड़ा लीप लाने का फैसला किया है। जैसा कि हम जानते हैं नीमा डेन्जोग्पा की अभिनेत्री सोनाक्षी बत्रा और ट्विंकल अरोड़ा को अब उड़ारियां शो में नए नायक की भूमिका निभाने के लिए चुना गया है। ये 15 साल के लीप के बाद शो में एंट्री लेने के लिए तैयार हैं। अब ताजा जानकारी उड़ारिया के नए हीरो के बारे में सामने आ चुकी है। हितेश भारद्वाज, जिन्हें आखिरी बार इस मोड़ से जाते हैं सीरियल में देखा गया था। उनको भी लीप के बाद पुरुष प्रधान की भूमिका निभाने के लिए चुना गया है। जी हां, प्रियंका चौधरी, ईशा मालवीय और अंकित गुप्ता जो कि लंबे वक्त से हमें मुख्य कलाकारों के रूप में दिखाई दे रहे थे। अब सभी ने शो छोड़ दिया है क्योंकि वे बड़े होने के बाद माता-पिता की भूमिका नहीं निभाना चाहते हैं।

End of Article