Ikka 2 Update: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) और अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) की फिल्म ‘इक्का’ (Ikka) ने इस साल ओटीटी पर दस्तक दी और दोनों एक्टर्स की जोड़ी ने बड़े पर्दे पर धमाल मचा दिया। फिल्म में सनी देओल ने वकील अर्जुन मेहरा का किरदार निभाया था, जबकि अक्षय खन्ना शौर्यमान गौर के रोल में नजर आए थे। फिल्म को सिद्धार्थ पी मल्होत्रा (Siddharth P Malhotra) ने डायरेक्ट किया था। अब इस फिल्म से जुड़ा ऐसा अपडेट सामने आया है, जिसका इंतजार इसके फैंस काफी समय से कर रहे थे। सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने Zoom से बात करते हुए फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:14 साल बाद इस डायरेक्टर संग काम करेंगे Akshay Kumar, आर माधवन के साथ लगाएंगे कॉमेडी का तड़का
'इक्का 2' को लेकर आया अपडेट
सनी देओल और अक्षय खन्ना की फिल्म इक्का 2 एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म इक्का 2 को लेकर एक आया एक अपडेट है। Zoom से खास बातचीत में सिद्धार्थ ने बताया, 'इक्का 2 पर अभी काम चल रहा है और इसकी स्क्रिप्टिंग हो रही है। जब स्क्रिप्ट लॉक हो जाएगी, तब हमें पता चलेगा कि फिल्म की शूटिंग कहां और क्या होगी, लेकिन फिलहाल हम इसी स्टेज पर हैं, जहां इसकी स्क्रिप्टिंग चल रही है।' इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म इक्का 2 का इंतजार कर रहे फैंस खुशी से झूम उठे हैं।
टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:'भारत में अब शांति महसूस नहीं होती', Sanjay Dutt के बयान ने मचाया बवाल, भड़के लोग बोले- 'ये इसका असली चेहरा'
सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने की अक्षय खन्ना की तारीफ
‘इक्का’ को लेकर बात करते हुए फिल्ममेकर ने ये भी बताया कि एक एक्टर के तौर पर अक्षय खन्ना क्या खास लेकर आते हैं। उन्होंने कहा, 'वो शानदार एक्टर हैं। वो अपने साथ एक अलग तरह का जादू लेकर आते हैं, क्योंकि वो बहुत सोच-समझकर काम करने वाले एक्टर हैं। उन्हें अपने सीन पता होते हैं। वो सभी भाषाओं में पढ़ लेते हैं, लेकिन हिंदी फिल्म के लिए वो हिंदी डायलॉग देवनागरी फॉन्ट में चाहते हैं।' सिद्धार्थ ने अक्षय की तारीफ करते हुए उन्हें ‘एकदम सही हिंदी फिल्म एक्टर’ बताया। डायरेक्टर ने कहा, “वह इस बात को लेकर काफी सोचते हैं कि वह सीन को कैसे तैयार करेंगे, उसे कैसे निभाएंगे, उनका किरदार क्या है और उनके किरदार को कहानी में कहां जाना है। सालों के अनुभव ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया है और फिल्म में उनकी मौजूदगी से वो उसमें काफी वैल्यू जोड़ देते हैं।'
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ‘शैक: ट्रस्ट नो वन 2’ पर भी दिया अपडेट
इसके बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ‘शैक: ट्रस्ट नो वन 2’ को लेकर भी अपडेट दिया। पहले सीजन में परिणीति चोपड़ा और जेनिफर अहम रोल में थीं और इसका प्रीमियर 24 सितंबर को इसी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर हुआ था। हालांकि, ‘शैक 2’ को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। प्रोड्यूसर और क्रिएटर ने बताया, 'हम इस समय दूसरे सीजन पर लगातार काम कर रहे हैं। हम क्रिएटिव और कहानी के स्तर पर इसे तलाश रहे हैं, लेकिन अभी कहानी लॉक नहीं हुई है। हम फिलहाल राइटर्स के साथ मिलकर दूसरे सीजन की कहानी तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं।'
