Yatri Kripya Dhyan De! रिलीज हुआ शाहीर शेख की शाॅर्ट फिल्म का ट्रेलर, फ्री में उठा सकते हैं फिल्म का लुत्फ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 21, 2022, 08:12 PM IST

Yatri Kripya Dhyan De Trailer: छोटे पर्दे के जाने-माने अभिनेता शाहीर शेख को हाल ही में दादा साहेब इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल समारोह में बेस्ट टीवी एक्टर के अवाॅर्ड से नवाजा गया है। इसी बीच टीवी एक्टर की फिल्म यात्री कृपया ध्यान दें का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 

Yatri Kripya Dhyan De! रिलीज हुआ शाहीर शेख की शाॅर्ट फिल्म का ट्रेलर, फ्री में उठा सकते हैं फिल्म का लुत्फ

Shaheer Sheikh And Shweta Basu Prasad Starrer Yatri Kripya Dhyan De Trailer Release: छोटे पर्दे के जाने-माने अभिनेता शाहीर शेख अब जल्द ही शॉर्ट फिल्म में नजर आने वाले हैं। पवित्र रिश्ता सीजन 2 के बाद अब शाहीर शेख को ओटीटी पर एक शॉर्ट फिल्म में देखा जाएगा। एक्टर के इस शॉर्ट फिल्म का नाम बेहद दिलचस्प है। वह श्वेता बासु प्रसाद के साथ यात्री कृपया ध्यान दें नाम की शॉर्ट फिल्म में नजर आएंगे। शाहीर शेख और श्वेता बसु प्रसाद के इस शॉर्ट फिल्म के लेखक अभिनव सिंह हैं। अभिनव सिंह ने ही इस शॉर्ट फिल्म का निर्देशन किया है। यात्री कृपया ध्यान दें की कहानी 30 वर्षीय सुमित के इर्द-गिर्द घूमेगी।

क्या है कहानी?

यात्री कृपया ध्यान दें एक सस्पेंस थ्रिलर शॉर्ट फिल्म है जिसकी कहानी 30 वर्षीय सुमित पर आधारित है। इस फिल्म में देखा जाएगा कि सुमित सुनसान पहाड़ी सड़क पर ट्रैवल करते हुए अपने घर लौट रहा है। इसी बीच उसकी मुलाकात एक नंदिता नाम की लड़की से होती है जिसकी कार खराब हो गई है। जब सुमित उस लड़की को देखता है तब उसे अपनी नई कार में लिफ्ट दे देता है। धीरे-धीरे कहानी आगे बढ़ती है और फिर चौंकाने वाली घटनाएं होती हैं। इस फिल्म की कहानी बेहद दिलचस्प है जिसे दर्शकों को मिस नहीं करना चाहिए। 

यात्री कृपया ध्यान दें का ट्रेलर हुआ रिलीज

शाहीर शेख कि इस शॉर्ट फिल्म का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ है जिसे देखकर फैंस शॉर्ट फिल्म के लिए बहुत उत्साहित हैं। फैंस ने कमेंट करते हुए यह बताया कि वह शाहीर शेख और श्वेता बासु प्रसाद की इस शॉर्ट फिल्म को देखने के लिए बेसब्र हैं। यह शॉर्ट फिल्म ऐमेजाॅन मिनी टीवी पर 24 फरवरी से स्ट्रीम होगी। ‌यहां दर्शक इस फिल्म को बिना एक पैसा दिए देख सकते हैं। यहां दर्शक इस फिल्म का लुत्फ फ्री में उठा सकते हैं।

End of Article