Tejasswi Prakash-Karan Kundrra के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, Naagin-6 बीच में छोड़ बॉयफ्रेंड संग शूटिंग करने पहुंचीं गोवा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 21, 2022, 05:05 PM IST

Karan Kundrra and Tejasswi Prakash ShootingNew project in goa: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का ये साथ में तीसरा प्रोजेक्ट होने वाला है। क्योंकि बिग बॉस-15 साथ में करने के बाद में दोनों एकसाथ ऐड शूट भी कर चुके हैं और अब दोनों गोवा में हैं...

Tejasswi Prakash-Karan Kundrra के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, Naagin-6 बीच में छोड़ बॉयफ्रेंड संग शूटिंग करने पहुंचीं गोवा

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस-15 के दो मजबूत कंटेस्टेंट रहे हैं। जहां करण शो के दूसरे रनर-अप के रूप में उभरे तो वहीं तेजस्वी शो की विजेता रहीं। दर्शकों को तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की केमिस्ट्री खूब पसंद आई थी और उन्हें प्यारा हैशटैग नाम #TejRan भी दिया। तेजस्वी और करण शो के शुरुआती दिनों में मजबूत खिलाड़ी थे और फिर जब उनकी प्रेम कहानी का ट्रैक शुरू हुआ तो उनका गेम बिगड़ गया। हालांकि दोनों की लव स्टोरी आज भी काफी सुर्खियों में हैं। अब खबर है कि दोनों जल्द फिर एक साथ नए प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं। 

जी हां, आप सही पढ़ रहे हैं। जैसा कि शो के बाद भी प्रशंसक दोनों पर ढेर सारा प्यार बरसा रहे हैं। फैन्स इन्हें एक खूबसूरत जोड़ी के रूप में देखते हैं। इसीलिए कई मेकर्स दोनों को साथ कास्ट करना चाहते हैं और अब फैन्स की इन्हें एकसाथ देखने की तमन्ना फिर से पूरी होने जा रही है। करण और तेजस्वी अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की एक साथ शूटिंग करने के लिए रवाना हो चुके हैं। कपल एकसाथ गोवा पहुंच चुका है जहां पर वो अपने नए प्रोजेक्ट की शूटिंग करेंगे। 

जैसा कि अब बिग बॉस के बाद, तेजस्वी ने नागिन 6 की शूटिंग शुरू की और अभिनेत्री के पास करण या उसके परिवार के सदस्यों के साथ बिताने के लिए ज्यादा समय नहीं है। लेकिन इस वीकेंड ही करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश गोवा के लिए रवाना हुए हैं। हालांकि तेजरन का ये नया प्रोजेक्ट क्या है इसका खुलासा नहीं हो सका है। 

आपको बताते चलें करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का ये साथ में तीसरा प्रोजेक्ट होने वाला है। क्योंकि बिग बॉस-15 साथ में करने के बाद में दोनों एकसाथ ऐड शूट भी कर चुके हैं। हाल ही में तेजस्वी-करण का नया ऐड सामने आया था, जिसमें दोनों एक स्मार्ट फोन का प्रमोशन करते दिखे थे। वहीं अब दोनों नए प्रोजेक्ट के लिए रवाना हो चुके हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों शायद एक म्यूजिक वीडियो में साथ आ रहे हैं। 

बात अगर वर्कफ्रंट की करें तो तेजस्वी फिलहाल नागिन-6 में नजर आ रही हैं। एकता कपूर के शो में तेजस्वी लीड रोल में हैं। वहीं करण फिलहाल टीवी शोज की बजाय दूसरे प्रोजेक्ट पर फोकस कर रहे हैं। 

End of Article