ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट ने किया खुलेआम लिप किस, Ghum Hai Kisikye Pyaar Meiin की पाखी-विराट का रोमांस देख फैन्स कर रहे ऐसी बातें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 21, 2022, 07:56 PM IST

GHKKPM Aishwarya Sharma and Neil Bhatt lip kiss photos: गुम है किसी के प्यार में के सितारों का ये रोमांटिक मिजाज देखकर प्रशंसक कमेंट्स कर प्यार की बौछार कर रहे हैं। साथ ही फैन्स नील-ऐश्वर्या को 'सर्वश्रेष्ठ टेलीविजन कपल' बता रहे हैं...

ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट ने किया खुलेआम लिप किस, Ghum Hai Kisikye Pyaar Meiin की पाखी-विराट का रोमांस देख फैन्स कर रहे ऐसी बातें

गुम है किसी के प्यार में टीवी शो के सितारे नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा सबसे क्यूट कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी मनमोहक तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर खूबसूरत फोटोज शेयर की हैं। जो कि ऐश्वर्या-नील की हल्दी समारोह की अनदेखी तस्वीरें हैं।  

तस्वीरों में नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा बेहद रोमांटिक मिजाज में दिख रहे हैं। नील भट्ट हमेशा की तरह पीले रंग का कुर्ते-पायजामा पहने आकर्षक लग रहे हैं। वहीं ऐश्वर्या शर्मा पीले रंग के सूट और रंग-बिरंगी मोजरी में बेहद प्यारी लग रही हैं। उन्होंने अपने लुक को हैंड एक्सेसरीज, नेकलेस, मांग टीका और ईयररिंग्स से एसेसराइज किया है। तस्वीरों के कैप्शन में ऐश्वर्या शर्मा ने लिखा, 'अपने प्यार को चमकने दें।' 

गुम है किसी के प्यार में के सितारों का ये रोमांटिक मिजाज देखकर प्रशंसक कमेंट्स कर प्यार की बौछार कर रहे हैं। साथ ही फैन्स नील-ऐश्वर्या को 'सर्वश्रेष्ठ टेलीविजन कपल' बता रहे हैं। तो वहीं कुछ यूजर्स चुटकी लेते हुए कह रहे हैं कि लिप किस ना करो वरना कोरोना हो जाएगा। 

नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की मुलाकात उनके शो 'गुम है किसी के प्यार में' के सेट पर हुई थी। शो की शूटिंग के दौरान ही उन्हें एक-दूसरे से प्यार हो गया था। शो में नील, विराट नाम के एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाते हैं, जबकि ऐश्वर्या उसकी एक्स लवर पाखी की भूमिका में हैं। दोनों कलाकारों ने पिछले साल सोशल मीडिया पर रोका सेरेमनी की तस्वीरें शेयर कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था। नवंबर 2021 में नील और ऐश्वर्या ने मध्य प्रदेश में सात फेरे लिए थे।

End of Article