TKSS: जानिए कौन हैं कपिल शर्मा की नई 'गर्लफ्रेंड' सृष्टि रोडे, इस बीमारी के कारण टीवी से थीं दूर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 27, 2022, 08:05 PM IST

The Kapil Sharma Show actress Sristy Rode: द कपिल शर्मा शो नए सीजन के साथ वापसी कर रहा है। सृष्टि रोडे इस सीजन कपिल शर्मा की गर्लफ्रेंड के रोल में नजर आएंगी। जानिए सृष्टि के बारे में दिलचस्प बातें...

TKSS: जानिए कौन हैं कपिल शर्मा की नई 'गर्लफ्रेंड' सृष्टि रोडे, इस बीमारी के कारण टीवी से थीं दूर

The Kapil Sharma Show actress Sristy Rode facts: द कपिल शर्मा शो का नया सीजन 10 सितंबर से टेलिकास्ट होने वाला है। इस सीजन जहां शो की पुरानी स्टारकास्ट नए अवतार में नजर आएंगी। वहीं, द कपिल शर्मा शो में सृष्टि रोडे की भी एंट्री हुई है। शो में सृष्टि कपिल शर्मा की गर्लफ्रेंड के किरदार में नजर आएंगी। सृष्टि रोडे इससे पहले रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 12 में नजर आ चुकी हैं। सृष्टि ने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में बालाजी टेलिफिल्म्स के टीवी सीरियल कुछ इस तरह से की थी।  

सृष्टि रोडे के पिता टोनी रोडे एक सीनियर सिनेमेटोग्राफर हैं। वहीं, उनकी मम्मी साधना एक हाउस वाइफ हैं। सृष्टि की एक बहन श्वेत रोडे भी हैं। सृष्टि ने साल 2008 में हॉरर शो शशश फिर कोई है, साल 2009 में बैरी पिया और साल 2010 में ये इश्क हाय में काम किया था। इसके अलावा वह छोटी बहू- स्वर के रंग राची, पुनर्विवाह, सरस्वतिचंद्र जैसे सीरियल में नजर आई थीं। सृष्टि को पहचान जी टीवी के सीरियल इश्कबाज से मिली थी। साल 2018 में उन्होंने बिग बॉस के 12वें सीजन में हिस्सा लिया और 70वें दिन वह शो से बाहर हो गईं।  

लिया था चार साल का ब्रेक 
सृष्टि रोडे बिग बॉस 12 के बाद से ही पर्दे से दूर हैं। इस बीच साल 2019 में उनका म्यूजिक वीडियो स्ट्रॉबेरी वरगा भी रिलीज हुआ था। सृष्टि ने कई रिएलिटी शो में गेस्ट अपीरियंस दी थी। सृष्टि की साल 2021 में सर्जरी हुई थी। सर्जरी के बाद उन्हें फ्रैक्चर भी हुआ था। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में सृष्टि ने बताया था कि इस ब्रेक में उन्हें समझ आया कि अपनी सेहत में ध्यान देना कितना ज्यादा जरूरी होता है। बकौल एक्ट्रेस, 'मेरे पेट में इंफेक्शन था। इस कारण मैं बेड रेस्ट पर थीं। लेकिन, अब मैं दोबारा काम पर वापस लौट सकती हूं।'

इस एक्टर के साथ टूटी थी सगाई
सृष्टि रोडे की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह टीवी एक्टर मनीष नागदेव के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। दोनों की सगाई भी हो चुकी थी। बिग बॉस 12 के बाद दोनों की सगाई टूट गई थी। 

सृष्टि रोडे से सगाई टूटने के बाद मनीष नागदेव ने उन पर कई आरोप लगाए थे। मनीष नागदेव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा था, 'उसने मुझे धोखा दिया था। मेरी भावनाओं के साथ खेला है।'

End of Article