सृष्टि रोडे को दिल देंगे कपिल शर्मा, चंदू चायवाले का नया अवतार, जारी हुआ द कपिल शर्मा शो का प्रोमो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 25, 2022, 03:16 PM IST

The Kapil Sharma Show new promo: द कपिल शर्मा शो का नया प्रोमो जारी हो गया है। नए सीजन 10 सितंबर 2022 को रिलीज होगा। जानिए क्या है इस नए सीजन में खास।

सृष्टि रोडे को दिल देंगे कपिल शर्मा, चंदू चायवाले का नया अवतार, जारी हुआ द कपिल शर्मा शो का प्रोमो

The Kapil Sharma Show Promo. द कपिल शर्मा शो के फैंस का इंतजार खत्म हुआ। नए सीजन का प्रोमो जारी हो गया है। द कपिल शर्मा शो का नया सीजन 10 सितंबर 2022 से हर शनिवर और रविवार को टेलिकास्ट होगा। इस सीजन फिल्म में शो की पुरानी स्टारकास्ट में से कई सदस्य वापसी कर रहे हैं। वहीं, बिग बॉस 12 की कंटेस्टेंट और इश्कबाज सीरियल की एक्ट्रेस सृष्टि रोडे की द कपिल शर्मा शो में एंट्री हुई है। गौरतलब है कि कपिल शर्मा ने शो से अपना फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया था।  

सोनी टीवी द्वारा जारी प्रोमो में कपिल शर्मा (Kapil Sharma) अस्पताल में बिस्तर पर लेटे हुए हैं। उनके आस-पास किकू शारदा, सुमोना चक्रवर्ती, चंदन प्रभाकर और बाकी स्टार कास्ट नजर आ रही है। चंदन प्रभाकर साउथ के अवतार में नजर आ रहे हैं। कपिल को होश आता है और वह अपनी वाइफ भूरी यानी सुमोना चक्रवर्ती को पहचानने से इंकार कर देते हैं और उन्हें बहनजी पुकारते हैं। इसके बाद सृष्टि रोडे की एंट्री होती है। सृष्टि कपिल शर्मा को डार्लिंग कहती हैं और वह दौड़ते हुए उन्हें गले लगा लेते हैं। अर्चना पूरन सिंह आती हैं और कपिल से कहती हैं, 'बीवी को भूल गया और लड़की की स्कूटी का नंबर तक याद है।' कपिल जवाब देते हैं, 'मरीजों के फल तो छोड़ दिया करो।' 

ऐसा होगा सृष्टि रोडे का रोल
द कपिल शर्मा शो के नए सीजन में सृष्टि कपिल की क्रश गजल का किरदार निभा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शो में सिद्धार्थ सागर, गौरव दुबे, इश्तियाक खान, श्रीकांत मास्की भी नजर आएंगे। वहीं, शो में सपना का किरदार निभाने वाले कृष्णा अभिषेक इस सीजन का हिस्सा नहीं होंगे। ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक कृष्णा अभिषेक और मेकर्स के बीच एग्रीमेंट को लेकर कुछ असहमतियां थीं। कृष्णा इस सीजन अपनी फीस बढ़ाने की मांग कर रहे थे। आखिर में उन्होंने इस सीजन को न करने का फैसला किया है। 

द कपिल शर्मा शो में भारती सिंह भी नजर आएंगी। हालांकि, वह अपने बेटे की परवरिश में व्यस्त हैं। ऐसे में वह केवल कुछ ही एपिसोड में नजर आने वाली हैं।  इस सीजन के लिए कपिल शर्मा ने काफी वजन घटाया है।

End of Article