Mika Di Vohti Timing: इस दिन से शुरू होगा 'मीका दी वोटी' शो, जानें कब और कहां देख सकेंगे आप?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 16, 2022, 10:17 AM IST

Swayamvar Mika Di Vohti release date and Timings:

Mika Di Vohti Timing: इस दिन से शुरू होगा 'मीका दी वोटी' शो, जानें कब और कहां देख सकेंगे आप?

Swayamvar Mika Di Vohti release date and Timings: जाने माने पंजाबी और बॉलीवुड स‍िंगर मीका सिंह ने शादी करने का मन बना ल‍िया है और इसके लिए वह स्वयंवर कर रहे हैं। वह ‘स्‍वयंवर- मीका दी वोटी (Swayamvar – Mika Di Vohti) शो के जरिये अपना जीवनसाथी चुनेंगे। स्वयंवर शो जल्द ही टीवी पर ऑन एयर होने वाला है। हालांकि, इस शो में मीका सिंह लड़की से शादी नहीं केवल सगाई करेंगे। रियल लाइफ में फिर वो उस रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे। पहले वो समझने की कोशिश करेंगे, उसके बाद शादी करेंगे।

इस दिन ऑन एयर होगा मीका दी वोटी

मीका सिंह का स्वयंवर (Mika Singh Swayamvar) 19 जून 2022 को स्टार भारत पर 8 बजे से हर रात प्रसारित होगा। मीका सिंह के स्वयंवर के प्रीमियर को दलेर मेहंदी (Daler Mehndi) और कपिल शर्मा (Kapil Sharma) नजर आएंगे। इस शो को दिग्गज सिंगर शान (Shaan) होस्ट करने वाले हैं। स्वयंवर तो आपने टीवी पर कई सितारों के देखे होंगे, लेकिन ये अपनी तरह का अनोखा शो होने वाला है। 

स्वयंवर मीका दी वोटी का प्रोमो जारी करते हुए स्टार भारत की ओर से पोस्ट की गई है- अब स्वयंवर ज़्यादा दूर नहीं! किंग मीका सिंह ढूंढ रहे हैं अपनी क्वीन और हमारे साथ हैं 12 बेहतरीन प्रतियोगी, जिन्हें बनना है मीका दी वोटी! देखिए मीका सिंह के स्वयंवर का ये सफ़र, होस्ट शान के साथ! स्वयंवर मीका दी वोटी, 19 जून से, रात 8 बजे, सिर्फ़ STAR भारत पर!

ऐसा होगा शो का फॉर्मेट

'मीका दी वोटी' शो के लिए 8 मई तक रजिस्ट्रेशन हुए थे। रजिस्ट्रेशन के बाद कुछ चरणों से गुजरने के बाद फाइनल कंटेस्टेंट चुने गए हैं। 45 साल के मीका सिंह 12 लड़कियों में से एक को अपनी लेडीलव के रूप में चुनेंगे। शो में 12 लड़कियां भाग ले रही हैं, जो देश के अलग-अलग कोने से आई हैं। शो के कई प्रोमो वीडियोज रिलीज हो चुके हैं और फैंस को अब बेसब्री से इसके प्रीमियर का इंतजार है। अपने इस स्वयंवर के लिए खुद मीका भी खास एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।  

End of Article