NEET SS 2025: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET SS 2025 के स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। इस राउंड में DM, MCh और DrDNB SS कोर्स में दाखिले के लिए सीटों का आवंटन किया गया है। MCC की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रोविजनल रिजल्ट उपलब्ध है। MCC की वेबसाइट पर इस राउंड के लिए अलग से सीट अलॉटमेंट रिजल्ट और काउंसलिंग शेड्यूल जारी किया गया है।
795 सीटों का हुआ आवंटन
स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड में कुल 795 सीटों का आवंटन किया जा रहा है। जिन उम्मीदवारों को सीट मिली है, उन्हें अब आगे की एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। उम्मीदवारों को अलॉट हुए कॉलेज और कोर्स की जानकारी रिजल्ट में चेक करनी चाहिए।
MCC के जारी शेड्यूल के अनुसार, सीट अलॉट होने वाले उम्मीदवारों को 6 अक्टूबर 2026 तक संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग के दौरान जरूरी दस्तावेजों का वेरिफिकेशन और संस्थान की ओर से बताई गई अन्य प्रवेश औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।
कैसे देखें रिजल्ट
सीट अलॉटमेंट रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं। इसके बाद Super Speciality (SS) Counselling सेक्शन खोलें। यहां NEET SS 2025 Special Stray Vacancy Round के provisional seat allotment result वाले लिंक पर क्लिक करें। अब मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करके सबमिट करें। इसके बाद स्क्रीन पर सीट अलॉटमेंट की जानकारी दिखाई देगी। उम्मीदवार कोर्स और कॉलेज का नाम ध्यान से चेक करें और रिजल्ट को डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
NEET SS क्या है?
NEET SS यानी National Eligibility cum Entrance Test for Super Speciality एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। इसके जरिए योग्य डॉक्टरों को DM और MCh जैसे सुपर स्पेशियलिटी मेडिकल कोर्स में दाखिला दिया जाता है। परीक्षा से जुड़ी काउंसलिंग MCC की ओर से कराई जाती है। उम्मीदवारों को एडमिशन के लिए अपनी मान्य पोस्टग्रेजुएट मेडिकल योग्यता और संबंधित कोर्स की पात्रता शर्तों को पूरा करना होता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: CEED, UCEED 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें परीक्षा और आवेदन की पूरी जानकारी
