स्पोर्ट्स

Asian Games 2026 Hockey Match, IND बनाम CHN लाइव : दूसरे क्वार्टर का खेल जारी, चीन के खिलाफ भारत 1-0 से आगे

India Vs China Asian Games 2026 Hockey Match Today, Head to Head, Live Streaming Channel, Venue IND बनाम chn हॉकी मैच लाइव अपडेट: एशियन गेम्स विमेंस हॉकी में भारत और चीन के बीच गोल्ड मेडल मैच खेला जा रहा है। जीतने वाली टीम सीधे ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।

Image

भारत-चीन लाइव स्कोर (साभार-X/AI)

Asian Games 2026 Hockey Match, IND बनाम CHN लाइव : एशियन गेम्स 2026 विमेंस हॉकी फाइनल में आज भारत का सामना चीन से हो रहा है। भारत और चीन के बीच एशियाई खेल महिला हॉकी फाइनल 45 मिनट देर से शुरू हुआ क्योंकि टीमों की बसें रास्ते में ट्रैफिक में फंस गई हैं। एक अधिकारी ने बताया कि रास्ते में एक हादसे की वजह से यह जाम लगा है हालांकि इसका टीम बसों से कोई सरोकार नहीं था। इस जाम की वजह से खिलाड़ी स्टेडियम देर से पहुंचें। भारत ने पहले क्वार्टर में 1-0 की बढ़त ली थी और अब दूसरे क्वार्टर का खेल जारी है।

भारतीय टीम के पास 44 साल के इंतजार को खत्म करने का सुनहरा मौका है। इससे पहले भारत ने आखिरी बार 1982 में गोल्ड मेडल जीता था। उसके बाद दो बार टीम फाइनल में तो पहुंची लेकिन सिल्वर से संतोष करना पड़ा। 1998 में और 2018 में टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था।

इस मुकाबले से भारतीय टीम एक तीर से दो निशाना लगा सकती है। इस फाइनल मैच में अगर सलीमा टेटे की टीम जीत दर्ज करने में कामयाब हो जाती है तो गोल्ड मेडल के साथ-साथ ओलंपिक का टिकट भी पक्का कर लेगी। सेमीफाइनल मैच में भारत ने कोरिया को जबकि चीन ने जापान को हराया था।

पहले क्वार्टर का हाल

पहला क्वार्टर पूरी तरह से भारत के नाम रहा। 55 प्रतिशत पजेशन के साथ भारत ने इस क्वार्टर में 1-0 की बढ़त हासिल की। भारत की ओर से पहला गोल अपना 200वां मैच खेल रही लालरेमसियामी ने किया। साक्षी के बेहतरीन पास को उन्होंने जोरदार रिवर्स शॉट मारकर गेंद को नेट के ऊपरी हिस्से में पहुंचा दिया। उन्होंने पहले क्वार्टर के 10वें मिनट में गोल्ड दागकर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। 13वें मिनट में भारत के पास बढ़त बनाने का मौका था, लेकिन टीम पेनेल्टी कॉर्नर को गोल्ड में बदलने से चूक गई।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article