वेब सीरीज

Aneet Padda की Hunkkaar का आएगा सीजन 2, डायरेक्टर करण कपाड़िया ने किया कन्फर्म - Exclusive

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 2, 2026, 02:48 PM IST

Hunkkaar 2 Update: अनीत पड्डा और फातिमा सना शेख की वेब सीरीज ‘हुंकार’ को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब मेकर्स ने इसके अगले सीजन को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

Image

फिल्म हुंकार 2 को लेकर आया बड़ा अपडेट (Image Source: Hunkkaar 2 Movie)

Hunkkaar 2 Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनीत पड्डा (Aneet Padda) और फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) की वेब सीरीज ‘हुंकार: द रोर’ (Hunkkaar: The Roar) रिलीज के बाद से ही चर्चा में है। सीरीज में एक संवेदनशील मुद्दे को कहानी का हिस्सा बनाया गया है और अनीत पड्डा ने इसमें 17 साल की लड़की मीनू रावत का किरदार निभाया है। वहीं फातिमा सना शेख पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आ रही हैं। करण कपाड़िया (Karan Kapadia) और नित्या मेहरा (Nitya Mehra) के निर्देशन में बनी ये सीरीज 25 सितंबर को जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर रिलीज हुई थी। अब इसके आगे की कहानी को लेकर करण कपाड़िया ने Zoom से बात की है। तो चलिए जानते हैं सीरीज को लेकर क्या अपडेट सामने आया है।

सीरीज के दूसरे पार्ट पर लगी मोहर

एक्ट्रेस अनीत पड्डा की सीरीज हुंकार एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह सीरीज के डायरेक्टर करण कपाड़िया का Zoom को दिया इंटरव्यू है। इंटरव्यू में करण ने कहा, "ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसा विषय दर्शकों के बीच इतनी गहराई से अपनी जगह बना रहा है। फिलहाल ‘हुंकार’ को थिएटर में रिलीज होने वाली फिल्म के तौर पर बनाने की कोई प्लान नहीं है। मैं कुछ प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा हूं। हां, ‘हुंकार’ का दूसरा सीजन जरूर आएगा। किसी समय हम इसकी कहानी लिखने पर काम शुरू करेंगे।" इस खबर के सामने आने बाद फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे फैंस खुशी से झूम उठे हैं।

पहले सीजन में क्या थी कहानी?

‘हुंकार: द रोर’ की कहानी मध्य प्रदेश के एक छोटे शहर खरगंज में सेट है। इसमें 17 साल की मीनू रावत का किरदार एक आध्यात्मिक गुरु सुनील ‘बापजी’ चकोसी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाता है। इसके बाद पुलिस जांच के साथ-साथ मीडिया, प्रशासन, वकीलों और बापजी के समर्थकों के बीच मामला उलझता चला जाता है। अनीत पड्डा ने मीनू के किरदार को निभाया है, जबकि रघुबीर यादव (Raghubir Yadav) बापजी के रोल में हैं। फातिमा सना शेख के अलावा मोहम्मद जीशान अय्यूब (Mohammed Zeeshan Ayyub), अर्जुन माथुर (Arjun Mathur), राम कपूर (Ram Kapoor), जोया हुसैन (Zoya Hussain) और राजेश शर्मा (Rajesh Sharma) भी का हिस्सा हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article