टीवी मसाला

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 इस दिन होगा बंद, दुश्मनों की बर्बादी के साथ खत्म होगी तुलसी-मिहिर की कहानी

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। शो जल्द ही ऑफ एयर होने वाला है। आइए बताते हैं कि लास्ट एपिसोड कब आएगा।

Image

kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2 (photo credit- instagram)

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: स्मृति ईरानी (Smriti Irani) और अमर उपाध्याय का सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) पहले दिन से फैंस के दिलों पर राज कर रहा है। फैंस को तुलसी और मिहिर की कहानी दूसरी बार भी बेहद पसंद आई और इसी वजह से ये शो पहले हफ्ते से टॉप 5 में बना रहा। लंबे समय तक इस शो ने अनुपमा को पछाड़ते हुए पहले नंबर की गद्दी हासिल की थी, लेकिन अब शो अपने आखिरी पड़ाव पर आ गया है। एकता कपूर ने क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 को ऑफ एयर करने की प्लानिंग कर ली है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Drishyam 3 X Review: अजय देवगन ने बनाई मजबूत पकड़, Jaideep Ahlawat को देख नहीं खली अक्षय खन्ना की कमी

    इस दिन ऑफ एयर होगा क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2

    क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 को लेकर कई बार ऑफर एयर की खबरें सामने आ चुकी हैं, लेकिन अब वो तारीख सामने आ गई है, जिस दिन शो का आखिरी एपिसोड टेलीकास्ट होगा। एक मीडिया रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि शो का आखिरी एपिसोड अक्टूबर की 20 तारीख को टेलीकास्ट होगा। यानी उसी हफ्ते में शो का आखिरी एपिसोड भी शूट हो जाएगा। बता दें कि शो से काफी समय तक मिहिर का किरदार निभाने वाले एक्टर अमर उपाध्याय गायब रहे थे। तब से ही माना जा रहा था कि सीरियल जल्द ही ऑफ एयर हो जाएगा, लेकिन मिहिर की वापसी ने फैंस को खुश कर दिया था। उम्मीद लगाई जा रही थी कि एकता कपूर सीरियल की कहानी को आगे बढ़ाने वाली हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: कैप्टेंसी टास्क में Qazi Touqeer-Aasif Khan में हुई गंदी लड़ाई, माही-उदिति-यंग किसे मिली कप्तानी?

    किस ट्रैक पर खत्म होगा शो

    इन दिनों सीरियल में दिखाया जा रहा है कि तुलसी के बेटे करण को पता चल गया है कि पार्थ को नंदिनी ने मारा है। इतने साल तक करण अपने बेटे पार्थ की मौत का दोषी तुलसी को मानता था और इसी वजह से वह अपनी मां से नफरत भी करने लगा था। तुलसी ने नंदिनी के इस अपराध की सजा भी काटी है। दूसरी तरफ अमर और मिहिर की दोस्ती बढ़ रही है। अब शो का आखिरी ट्रैक सिड और समायरा की शादी के साथ होगा और इस शादी से पहले ही तुलसी विरानी परिवार के सभी दुश्मनों का अंत कर देगी, जिसके बाद विरानी परिवार खुशी खुशी रहेगा।
    Kavita
    कविताauthor

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

    और पढ़ें
    End of Article