शहर

अंधेरे की आड़ में भारत में घुसपैठ की कोशिश, पंजाब बॉर्डर पर BSF ने दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को किया ढेर; हाई अलर्ट

पंजाब के तरनतारन सीमावर्ती क्षेत्र में BSF के जवानों ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को ढेर कर दिया। राजोके बीओपी क्षेत्र में कंटीली तारों के पास हरकत देखकर जवानों ने चेतावनी दी थी, लेकिन अनदेखी करने पर चलाए गए गोलियों में दोनों मारे गए।

Image

दो पाक घुसपैठियों का काम तमाम

पंजाब के सीमावर्ती जिला तरनतारन (Tarn Taran Border) में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) के सतर्क जवानों ने एक बार फिर दुश्मन के नापाक इरादों को नाकाम कर दिया है। देर रात राजोके सीमा चौकी (BOP) के पास भारतीय सीमा में जबरन दाखिल होने की कोशिश कर रहे दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को जवानों ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना रात करीब 12:30 बजे की है। सरहद पर गश्त कर रहे BSF जवानों ने अंधेरे का फायदा उठाकर भारतीय कंटीली तारों की तरफ बढ़ते हुए 3 संदिग्ध व्यक्तियों को देखा। सतर्क जवानों ने तुरंत स्थिति को भांपते हुए घुसपैठियों को वहीं रुकने और सरेंडर करने की सख्त चेतावनी दी। हालांकि, जवानों की ललकार के बावजूद पाकिस्तानी घुसपैठिए रुके नहीं और लगातार आगे बढ़ते रहे।

BSF जवानों ने तुरंत संभाला मोर्चा

खतरे को देखते हुए और सीमा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए BSF के जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और फायरिंग शुरू कर दी। इस कार्रवाई में दो पाकिस्तानी घुसपैठियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर वापस भागने में कामयाब रहा।

मारे गए दोनों घुसपैठिए पाकिस्तानी तस्कर

शुरुआती जांच और परिस्थितियों के आधार पर यह अंदेशा जताया जा रहा है कि मारे गए दोनों घुसपैठिए पाकिस्तानी तस्कर थे। ये लोग भारतीय सीमा में नशे की खेप (हेरोइन) या अवैध हथियारों को ठिकाने लगाने के मकसद से घुसे थे। हालांकि, मारे गए घुसपैठियों के पास से क्या-क्या सामान या सामग्री बरामद हुई है, इस संबंध में BSF और सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

घटना के तुरंत बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा एजेंसियों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। BSF की इस त्वरित और सटीक कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि देश की सीमाओं पर तैनात जवान हर तरह के खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

अंधेरे की आड़ में भारत में घुसपैठ की कोशिश, पंजाब बॉर्डर पर BSF ने दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को किया ढेर; हाई अलर्ट

अंधेरे की आड़ में भारत में घुसपैठ की कोशिश, पंजाब बॉर्डर पर BSF ने दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को किया ढेर; हाई अलर्ट

पति उमेश पाल की हत्या के बाद न्याय की लड़ाई लड़ती रहीं जया पाल को BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी, OBC मोर्चा की बनीं प्रदेश मंत्री

पति उमेश पाल की हत्या के बाद न्याय की लड़ाई लड़ती रहीं जया पाल को BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी, OBC मोर्चा की बनीं प्रदेश मंत्री

गुजरात में यूनिफॉर्म सिविल कोड-2026 लागू: राष्ट्रपति की मिली हरी झंडी, शादी और लिव-इन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, उल्लंघन पर भारी जुर्माना

गुजरात में यूनिफॉर्म सिविल कोड-2026 लागू: राष्ट्रपति की मिली हरी झंडी, शादी और लिव-इन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, उल्लंघन पर भारी जुर्माना

'दूसरी पार्टी में नहीं जा रहा, रिश्ते अपनी जगह-मिशन बड़ा', आकाश आनंद ने मायावती से मांगी माफी, अशोक सिद्धार्थ पर फैसले का किया समर्थन

'दूसरी पार्टी में नहीं जा रहा, रिश्ते अपनी जगह-मिशन बड़ा', आकाश आनंद ने मायावती से मांगी माफी, अशोक सिद्धार्थ पर फैसले का किया समर्थन

9 साल का इंतजार भी नहीं ला सका राहत, बारापुला फेज-3 की दूसरी लेन खुलने के बाद भी क्यों लग रहा जाम

9 साल का इंतजार भी नहीं ला सका राहत, बारापुला फेज-3 की दूसरी लेन खुलने के बाद भी क्यों लग रहा जाम