साउथ मूवीज

जेसन संजय की पहली फिल्म Sigma देखने पहुंचीं मां संगीता और बहन, पिता विजय रहे गायब

Sigma Movie: सीएम विजय के बेटे जेसन संजय ने 'सिग्मा' से निर्देशन में डेब्यू किया। फिल्म रिलीज होते ही मां संगीता और बहन दिव्या थिएटर पहुंचीं, जबकि विजय फर्स्ट डे फर्स्ट शो में शामिल नहीं हो पाए।

Image

जेसन संजय की मूवी देखने पहुंची मां संगीता और बहन (pic credit-instagram)

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और सुपरस्टार थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने फिल्म 'सिग्मा' (Sigma) से बतौर निर्देशक अपना फिल्मी सफर शुरू कर दिया है। कई बार रिलीज टलने के बाद आखिरकार फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में पहुंच गई। जेसन की पहली फिल्म के रिलीज होते ही उनका परिवार भी उन्हें सपोर्ट करने के लिए थिएटर पहुंचा। उनकी मां संगीता सोर्नालिंगम और बहन दिव्या साशा शुक्रवार सुबह चेन्नई के कमला थिएटर पहुंचीं, जहां दोनों ने दर्शकों के साथ फिल्म का पहला शो देखा। हालांकि, जेसन के पिता और मुख्यमंत्री थलपति विजय इस खास मौके पर परिवार के साथ मौजूद नहीं रह सके। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह जल्द ही बेटे की फिल्म देख सकते हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Prem Keetanu की स्क्रीनिंग में सलमान खान ने दिए एक से एक पोज, देखते रह गए लोग)

जेसन संजय की मूवी देखने पहुंची मां संगीता और बहन

जेसन संजय की पहली फिल्म 'सिग्मा' की रिलीज के मौके पर उनकी मां संगीता सोर्नालिंगम और बहन दिव्या साशा का खास अंदाज देखने को मिला। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में दोनों चेन्नई के कमला थिएटर पहुंचती नजर आ रही हैं। दर्शकों से भरे थिएटर में मां और बहन ने जेसन की इस नई शुरुआत का जश्न मनाया। इस दौरान संगीता पारंपरिक कपड़ों में दिखीं, जबकि दिव्या ने 'सिग्मा' लिखी काले रंग की टी-शर्ट पहनी थी। दिव्या की सार्वजनिक कार्यक्रमों में मौजूदगी कम ही देखने को मिलती है, ऐसे में उनकी तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ करने लगे। वहीं, फिल्म की रिलीज से पहले जेसन संजय ने अपने पिता थलपति विजय को लेकर भी दिलचस्प बात साझा की थी। पर्ल माने के यूट्यूब शो में बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि विजय स्वभाव से काफी शांत हैं और किसी भी सवाल का जवाब देने से पहले सोचने में समय लेते हैं। जेसन को पूरा भरोसा है कि उनके पिता को 'सिग्मा' पसंद आएगी और उन्हें अपने बेटे की इस उपलब्धि पर गर्व होगा।

क्या है 'सिग्मा' की कहानी?

'सिग्मा' की कहानी गुरु नाम के एक शख्स की है, जो खजाने की तलाश करता है और रेडियो होस्ट के तौर पर भी काम करता है। उसकी जिंदगी में उस समय बड़ा बदलाव आता है, जब धोखे की वजह से वह मुसीबत में फंस जाता है।इसके बाद गुरु अपना खोया हुआ सब कुछ वापस पाने की कोशिश करता है और 500 करोड़ रुपये के एक बड़े रैकेट से टक्कर लेता है। इस रैकेट को कोटलापडी वीरैया रेड्डी चलाता है। फिल्म में संदीप किशन, फरिया अब्दुल्ला, संपत राज, शिव पंडित और योग जापी समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article