Mika Di Vohti: सात साल पहले स्वंयंवर करने वाले थे मीका सिंह, दलेर मेहंदी के कहने पर लिया फैसला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 11, 2022, 04:13 PM IST

Mika Di Vohti Show: मीका सिंह का स्वंयंवर शो मीका दी व्होटी 19 जून 2022 को टेलिकास्ट होगा। इससे पहले मीका सिंह ने बताया कि उन्होंने किसके कहने पर ये शो करने का फैसला किया था।

Mika Di Vohti: सात साल पहले स्वंयंवर करने वाले थे मीका सिंह, दलेर मेहंदी के कहने पर लिया फैसला

Mika Di Vohti Swyamvar Show. मीका सिंह का स्वंयंवर शो मीका दी व्होटी 19 जून से टेलिकास्ट हो रहा है। मीका सिंह इस स्वंयंवर शो के जरिए अपनी होने वाली दुल्हन खोज रहे हैं। मीका सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें कपिल शर्मा की वाइफ गिन्नी चतरथ जैसी बीवी की तलाश है। अब सिंगर ने बताया कि उन्होंने अपने भाई दलेर मेहंदी के कहने पर उन्होंने स्वंयंवर करने का फैसला किया है। 

मीका दी व्होटी के प्रमोशनल इवेंट के दौरान मीडिया से बातचीत में मीका सिंह ने कहा, 'दलेर पाजी मेरे पिता की तरह है, बड़े भाई तो हैं ही और मेरे उस्ताद भी हैं। ऐसे में वह जो कुछ भी कहते हैं उसे मना नहीं कर सकता हूं।' मीका सिंह आगे बताते हैं कि साल 2015 में उन्हें पहली बार स्वंयंवर का आइडिया आया था लेकिन, तब ये हो नहीं पाया था। उस वक्त उनकी प्राथमिकताएं दूसरी थी। बकौल मीका सिंह, 'मैं उस वक्त पूरी तरह संगीत में डूबा हुआ था और ध्यान नहीं भटकाना चाहता था। दलेर पाजी ने मुझे ये कदम उठाने के लिए कहा, मैंने जिंदगी में इस चीज को भी एक मौका देने का फैसला किया।'   

Mika Singh says women will 'obviously come on Swayamvar' for his name, fame  - Hindustan Times

लड़की में चाहिए ये क्वालिटी 
ई टाइम्स से बातचीत में मीका सिंह ने कहा कि उन्हें अपनी वाइफ में वह सारे गुण चाहिए जो गिन्नी चतरथ (कपिल शर्मा की वाइफ) और राधिका (शान की वाइफ) में है। बकौल मीका सिंह, 'लड़कियां शो में मेरी पत्नी और लाइफ पार्टनर बनने के लिए आ रही है। उन लोगों को पहले से ही मेरे बारे में पता है। मैं कितना मशहूर हूं। ऐसे में ये बात जाहिर है कि वह सभी मेरे नाम के खातिर इस शो का हिस्सा बन रही हैं, इसमें कुछ भी गलत नहीं है। हर लड़की को एक ऐसा लड़का चाहिए जो उसका और उनके परिवार का ख्याल रखें।'

मीका सिंह ने स्वंयंवर शो में शामिल होने वालीं सभी कंटेस्टेंट्स का शुक्रिया अदा किया है। आपको बता दें कि इस शो में देश के अलग-अलग हिस्सों से 12 लड़कियां आएंगी। इन सभी कंटेस्टेंट्स के बीच मीका सिंह की दुल्हन बनने के लिए कॉन्टेस्ट होगा। 

End of Article