बिजली के तारों से उर्फी जावेद ने बनायी सुपर हॉट ड्रेस, वीडियो देखकर फैन्स को लगा 'करंट'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 23, 2022, 05:18 PM IST

Urfi Javed Hot dress with electricity wire: उर्फी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह खुद को नीले तारों में लपेटती हुईं नजर आ रही हैं। इसी वीडियो में अगले ही सेंकड उर्फी उन्हीं तारों से बनी ड्रेस को पहने हुए दिखाई दे रही है...

बिजली के तारों से उर्फी जावेद ने बनायी सुपर हॉट ड्रेस, वीडियो देखकर फैन्स को लगा 'करंट'

Urfi Javed electricity wire dress: 'बिग बॉस ओटीटी' की एक्स कंटेस्टेंट उर्फी जावेद अजीबोगरीब स्टाइल के लिए मशहूर है। इस बार वह बिजली की तारों से बनी आउटफिट को लेकर चर्चाओं में है। उर्फी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह खुद को नीले तारों में लपेटती हुईं नजर आ रही हैं। इसी वीडियो में अगले ही सेंकड उर्फी उन्हीं तारों से बनी ड्रेस को पहने हुए दिखाई दे रही है।

अपने लुक को पूरा करने के लिए उर्फी ने अपने बालों का बन बनाया हुआ है और मिनिमल मेकअप किया हुआ है। उर्फी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हां यह तार है, और यह कहीं से भी काटे नहीं गए हैं। मुझे लगता है कि यह बॉम्ब लग रहा है। मुझे लगता है कि मैं अलग-अलग रंगों को भी ट्राई करूंगी, मेरे लिए फैशन का मतलब प्रयोग करना, कुछ बनाना और बयान देना है।' एक्ट्रेस की ये ड्रेस फैन्स को खूब पसंद आ रही है। उनको उर्फी का ये लुक खूब जच रहा है। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो, उर्फी को 'बड़े भैया की दुल्हनिया', 'मेरी दुर्गा', 'बेपनाह' और 'पंच बीट सीजन 2' में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। 2018 में उर्फी ने 'सात फेरो की हेरा फेरी' में काम किया था और फिर दो साल बाद वो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'कसौटी जिंदगी की' में दिखाई दी थी।

End of Article