श्रद्धा आर्या ने रिसेप्शन के लिए चुनी पाउडर ब्लू कलर की साड़ी और डायमंड नेकलेस, पति राहुल शर्मा नागल संग दिए रोमांटिक पोज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 19, 2021, 07:29 AM IST

Shraddha Arya And Rahul Nagal reception photos: श्रद्धा आर्या और उनके कमांडर पति ने अपने करीबी दोस्तों और परिवार के लिए एक रिसेप्शन पार्टी रखी। रिसेप्शन में नवविवाहिता श्रद्धा बेहद खूबसूरत लग रही थीं...

श्रद्धा आर्या ने रिसेप्शन के लिए चुनी पाउडर ब्लू कलर की साड़ी और डायमंड नेकलेस, पति राहुल शर्मा नागल संग दिए रोमांटिक पोज

कुंडली भाग्य की अभिनेत्री श्रद्धा आर्या शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। श्रद्धा आर्या ने 16 नवंबर को दिल्ली बेस्ड नौसेना अधिकारी राहुल शर्मा नागल के साथ शादी की है। अब कपल ने बुधवार (17 नवंबर) को अपने करीबी दोस्तों और परिवार के लिए एक रिसेप्शन पार्टी रखी। रिसेप्शन में नवविवाहिता श्रद्धा आर्या बेहद खूबसूरत लग रही थीं। श्रद्धा ने पाउडर ब्लू कलर की साड़ी पहनी थी और मिनिमल मेकअप, डायमंड नेकलेस के साथ एक्ट्रेस ने अपने लुक को सिंपल रखा था।

अभिनेत्री श्रद्धा आर्या ने अपने रिसेप्शन के लिए पारंपरिक रेड साड़ी को छोड़कर, पाउडर ब्लू साड़ी का चयन किया। वहीं श्रद्धा के पति राहुल नागल उनको कॉम्प्लीमेंट करते दिखे। राहुल शर्मा नागल ने काले रंग का सूट पहना था जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रहे थे। श्रद्धा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं। जिसमें यह जोड़ी एकदम सही लग रही है। एक्ट्रेस ने पति के साथ फुल फिल्मी अंदाज में पोज दिए हैं। 

तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए श्रद्धा आर्या ने इसे कैप्शन दिया- 'कमांडर एंड मिसेज नागल #RashInLove'। सोशल मीडिया पर रिसेप्शन की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जो इस सेलिब्रेशन की झलक दिखाती हैं। व्हाइट कलर के खूबसूरत टू-टियर रिसेप्शन केक से लेकर अपने परिवार के साथ पोज देने वाली श्रद्धा तक, शादी में सब कुछ कितना परफेक्ट लगता है। एक वीडियो में कपल को केक काटते हुए देखा जा सकता है वहीं परिवार और दोस्त उन्हें बधाई दे रहे हैं।

श्रद्धा की शादी उनके कई फैंस के लिए सरप्राइज लेकर आई। एक्ट्रेस अपनी शादी और अपने पति की पहचान को सीक्रेट रखने में कामयाब रही हैं। शादी के दिन ही उनके फैंस को श्रद्धा के पति की झलक देखने को मिली है। इंडस्ट्री से श्रद्धा के करीबी शादी के लिए दिल्ली गए थे। उनकी दोस्त नेहा अध्विक महाजन (जो एक डिजाइनर-स्टाइलिस्ट भी हैं) ने ही अभिनेत्री को से जुड़े कई अपडेट शेयर किए थे। 

End of Article