इस शो की वजह से परिवार से कोसों दूर हुईं शिवांगी जोशी, दिव्यंका त्रिपाठी को लेकर टीवी अदाकारा ने कही ये बात 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 26, 2022, 08:41 PM IST

Shivangi Joshi On Khatron Ke Khiladi 12: टीवी अदाकारा शिवांगी जोशी ने रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 12 को लेकर बहुत कुछ खुलासा किया है। इसके साथ उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें खतरों के खिलाड़ी के पूर्व कंटेस्टेंट्स में से कौन सबसे ज्यादा पसंद है।

इस शो की वजह से परिवार से कोसों दूर हुईं शिवांगी जोशी, दिव्यंका त्रिपाठी को लेकर टीवी अदाकारा ने कही ये बात 
Photo Credit: Instagram

Shivangi Joshi On Khatron Ke Khiladi Season 12: दर्शक लंबे समय से रोहित शेट्टी के पॉपुलर शो खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन का इंतजार कर रहे हैं। रोहित शेट्टी के इस शो में शिवांगी जोशी, रूबीना दिलैक, प्रतीक सहजपाल, जन्नत जुबेर, मोहित मलिक और फैजल शेख समेत कई सितारे नजर आने वाले हैं। फिलहाल इस शो की शूटिंग केपटाउन में की जा रही है। छोटे पर्दे पर हमने शिवांगी जोशी को ज्यादातर सॉफ्ट किरदार निभाते हुए देखा है, लेकिन रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 12 में अब दर्शकों को शिवांगी जोशी का एक नया रूप देखने को मिलेगा। इस शो में शिवांगी जोशी अपने सभी डर को दरकिनार कर खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आने वाली हैं। 

इस शो में पार्टिसिपेट करने पर अदाकारा ने यह कहा कि 'मुझे लगता है कि लोग यह जानते हैं कि मैं बहुत खुशमिजाज इंसान हूं। लेकिन उन्होंने इसे कहीं देखा नहीं है।' इसके बाद अदाकारा ने यह कहा कि 'मैं बहुत उत्साहित हूं कि लोग अब मेरा सही साइड देख पाएंगे। इसके साथ वह यह भी देख सकेंगे कि मैं क्या-क्या कर सकती हूं, क्योंकि मैं बहुत कंपीटीटिव और स्ट्राॅन्ग हूं। इसीलिए मैं सब कुछ ट्राई करना चाहती हूं और मैं खुश हूं कि सब लोग यह देख सकेंगे।' इसके साथ जब टीवी अदाकारा से पूछा गया कि पिछले सीजन्स से उनका फेवरेट कंटेस्टेंट कौन है तब अदाकारा में दिव्यंका त्रिपाठी का नाम लिया। 

अदाकारा ने यह भी कहा कि रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 12 की शूटिंग की वजह से वह अपने परिवार से दूर हो गई हैं। जब उनसे पूछा गया कि वह सबसे ज्यादा किसे मिस करेंगी तब उन्होंने यह जवाब दिया कि 'मेरी फैमिली, क्योंकि मैं अपने परिवार के साथ रहती हूं, मैं अपनी मॉम के साथ रहती हूं। ‌ और ऐसा बहुत कम हुआ है लाइफ में जब मैं उनसे अलग रही हूं। असल में, ऐसा सिर्फ एक बार हुआ है, इसीलिए मैं सबसे ज्यादा उन्हें मिस करने वाली हूं।'

End of Article