बॉक्स ऑफिस

Drishyam 3 Box office Day 1 Prediction: अजय देवगन की फिल्म रचेगी इतिहास, 50 करोड़ की लेगी ओपनिंग

Drishyam 3 Box office Day 1 Prediction: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और एक्ट्रेस तब्बू की फिल्म का आखिरी चैप्टर यानी 'दृश्यम द कन्क्लूजन' ओपनिंग डे पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार सकती है।

Image

ओपनिंग डे पर तगड़ी ओपनिंग लेगी 'दृश्यम 3' (Pic Credit: Instagram)

Drishyam 3 Box office Day 1 Prediction: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन एक बार फिर बड़े परदे पर विजय सालगांवकर की आगे की कहानी को लेकर बड़े परदे पर दस्तक दे चुके हैं। इस मूवी की कहानी अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गई है। अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'दृश्यम द कन्क्लूजन' (Drishyam: The Conclusion) को निर्माताओं ने 2 अक्टूबर के दिन सिनेमाघरों में पेश कर दिया है। एडवांस बुकिंग देखने के बाद अब जो आंकड़े सामने आए हैं वो हैरान कर देने वाले हैं। यह फिल्म ओपनिंग डे पर हाफ सेंचुरी लगा सकती है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: The Vvaan Box Office: सिद्धार्थ-तमन्ना स्टारर ने 50 करोड़ के क्लब में ली एंट्री, इतना हुआ कलेक्शन)

ओपनिंग डे पर इतने करोड़ कमाएगी 'दृश्यम 3'

अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3' शुरुआती 72 घंटों में फिल्म ने घरेलू बाजार में एडवांस टिकट बिक्री से 17 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया था। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक यह मूवी ओपेंग डे पर 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग ले सकती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि लेटेस्ट ट्रैकिंग आंकड़ों में फिल्म की कुल एडवांस बिक्री करीब 44.33 करोड़ बताई गई है, जिसमें ब्लॉक्ड सीटों को हटाने के बाद आंकड़ा लगभग 34.10 करोड़ बताया गया। वहीं पहले दिन के लिए लगभग 23.69 करोड़ की टिकट बिक्री हुई है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Prem Keetanu की स्क्रीनिंग में सलमान खान ने दिए एक से एक पोज, देखते रह गए लोग)

'सिंघम अगेन' को देगी मात

दिलचस्प बात यह है कि 'दृश्यम 3' ने एडवांस बुकिंग के मामले में 'दृश्यम 2' को काफी पीछे छोड़ दिया। 'दृश्यम 3' के अनुमानित आंकड़ों से यह साफ हो गया है कि अजय देवगन के विजय सालगांवकर के किरदार की वापसी को लेकर दर्शकों में बड़ी उत्सुकता बनी हुई है। अगर यह मूवी 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा बॉक्स ऑफिस पर पार करती है तो यह अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' को पीछे छोड़ देगी, जिसने पहले दिन 43.50 करोड़ की नेट ओपनिंग दर्ज की थी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article