शहर

Delhi के इन इलाकों में आज सड़कें रहेंगी बंद, भारी ट्रैफिक डायवर्जन लागू, घर से निकलने से पहले देखें रूट प्लान

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज यानी 2 अक्टूबर को जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस और राजघाट के आसपास ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। जाम से बचने के लिए देखें ट्रैफिक पुलिस की पूरी एडवाइजरी।

Image

दिल्ली में आज कई रूट रहेंगे बंद

Photo : Times Now Digital

Delhi Traffic Advisory: 2 अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने व्यापक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। जंतर-मंतर, सेंट्रल दिल्ली और राजघाट-विजय घाट के आसपास की प्रमुख सड़कों पर वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित, प्रतिबंधित और डायवर्ट किया जाएगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों और यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की पहले से योजना बनाएं, अतिरिक्त समय लेकर निकलें और प्रभावित मार्गों के बजाय वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।

इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

एडवाइजरी के अनुसार, कनॉट प्लेस, पटेल चौक, जीपीओ, टॉलस्टॉय मार्ग, जंतर-मंतर रोड, संसद मार्ग और अशोका रोड के आसपास आवश्यकतानुसार ट्रैफिक को रोका या बदला जा सकता है।

कनॉट प्लेस से पटेल चौक: कनॉट प्लेस की तरफ से पटेल चौक जाने वाले वाहनों को मौके पर तैनात पुलिस बल के निर्देशानुसार वैकल्पिक रास्तों पर भेजा जाएगा।

पटेल चौक से जीपीओ और टॉलस्टॉय मार्ग: इस क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित रखा जाएगा।

जंतर-मंतर रोड और संसद मार्ग: जंतर-मंतर रोड पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रह सकती है। संसद मार्ग और उससे जुड़े चौराहों पर अतिरिक्त बैरिकेडिंग की जाएगी।

अशोका रोड और आसपास के क्षेत्र: जंतर-मंतर और संसद मार्ग पर दबाव के चलते अशोका रोड, जीपीओ और कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल पर भी भारी ट्रैफिक रहने की संभावना है।

राजघाट-विजय घाट कार्यक्रमों को लेकर पाबंदी

2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर राजघाट और विजय घाट पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए सुबह 5:00 बजे से 11:00 बजे तक विशेष डायवर्जन रहेगा:

प्रभावित मार्ग: आईटीओ (ITO), दिल्ली गेट, गुरु नानक चौक, शांतिवन चौक, राजघाट डीटीसी डिपो, आईपी फ्लाईओवर और रिंग रोड से गुजरने वाले रास्ते प्रभावित रहेंगे। इन मार्गों से गुजरने वाले कमर्शियल और प्राइवेट वाहनों को वैकल्पिक रास्तों की ओर मोड़ा जाएगा।

ट्रैफिक पुलिस की खास हिदायतें

जंतर-मंतर, संसद मार्ग, अशोका रोड और राजघाट जाने वाली सड़कों पर गैर-जरूरी आवाजाही से बचने की सलाह दी गई है। सड़कों पर वाहन रोकने या अवैध रूप से पार्क करने पर सख्त पाबंदी रहेगी। सेंट्रल दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहन चालक घर से निकलने से पहले वैकल्पिक रास्तों का चयन कर लें।

इमरजेंसी और मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर

ताज़ा ट्रैफिक स्थिति की जानकारी के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट और आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर अपडेट देखा जा सकता है। किसी भी सहायता या सवाल के लिए ट्रैफिक हेल्पलाइन: 1095 या 011-25844444, व्हाट्सऐप हेल्पलाइन: 8750871493 पर संपर्क करें।

Mohit Om
मोहित ओमauthor

जनमानस की खबर को पाठकों तक पहुंचाना ही एकमात्र लक्ष्य। एक दशक से ज्यादा पत्रकारिता का अनुभव। अपराध के पीछे की साजिश को बेपर्दा करने वाली हर खबर पर पैनी निगाह रखता हूँ।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें