बॉक्स ऑफिस

The Vvaan Box Office: सिद्धार्थ-तमन्ना स्टारर ने 50 करोड़ के क्लब में ली एंट्री, इतना हुआ कलेक्शन

The Vvaan Box Office Collection Day 7: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' एक हफ्ते के अंदर 50 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है। आइए देखें इसकी टोटल कमाई कितनी हुई है।

Image

50 करोड़ के क्लब में 'द वन' ने मारी एंट्री (Pic Credit: Instagram)

The Vvaan Box Office Collection Day 7: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फैंटेसी हॉरर-थ्रिलर फिल्म 'द वन फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' (The Vvaan Force of the Forrest) ने सिनेमाघरों में 1 हफ्ता पूरा कर लिया है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। दिलचस्प बात यह है कि एक हफ्ता होते-होते यह मूवी 50 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है। तो चलिए देखते हैं इन 7 दिनों में सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस कितने करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana: रणबीर कपूर के राम अवतार पर भड़के Mukesh Khanna, बोले- 'सलमान-अमिताभ बना दिया...')

50 करोड़ी बन गई सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म

सिद्धार्थ मल्होत्रा की इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ठीक-ठाक शुरुआत की थी। इसके बाद वीकेंड में फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। अब फिल्म के सातवें दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं। ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 'द वन' ने सातवें दिन बॉक्स ऑफिस पर करीब 4.40 करोड़ का बिजनेस किया है। इसके साथ ही फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन करीब 53.50 करोड़ तक पहुंच गया है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: रीति तिवारी की मां Rani Tiwari से अलग हुए Ekam Bawa, बताई ये वजह)

'दृश्यम 3' की रिलीज से पड़ेगा असर

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी फिल्म 'द वन' की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस को लेकर सकारात्मक संकेत दिए थे। हालांकि अजय देवगन की 'दृश्यम 3' आज यानी 2 अक्टूबर को गंधी जयंती के अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। 'दृश्यम 3' की रिलीज के बाद सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म की कमाई में अच्छा खासा असर देखने को मिल सकता है। सिद्धार्थ-तमन्ना के अलावा इस मूवी में सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी, मनीष पॉल, अनुप सोनी, मिलिंद गुणाजी और अवतार गिल सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article