लाइफस्टाइल

Lal Bahadur Shastri Jayanti: देश के दूसरे प्रधानमंत्री की जयंती पर नमन, यहां पढ़ें शास्त्री जी के 10 कोट्स, जो आज भी देते हैं मेहनत, अनुशासन की सीख

Lal Bahadur Shastri Jayanti, लाल बहादुर शास्त्री जयंती कोट्स: लाल बहादुर शास्त्री के विचारों में सादगी के साथ देशसेवा, अनुशासन, शांति और मेहनत की झलक मिलती है। उनके भाषणों में कही गई कई बातें आज भी लोगों को प्रेरित करती हैं। यहां पढ़ें शास्त्री जी के 10 कोट्स

Image

Lal Bahadur Shastri jayanti quotes in hindi, लाल बहादुर शास्त्री कोट्स इन हिंदी

Lal Bahadur Shastri Jayanti, लाल बहादुर शास्त्री जयंती कोट्स: आज 2 अक्टूबर का दिन भारत के लिए दो महान नेताओं की जयंती के कारण खास है। इसी दिन लाल बहादुर शास्त्री का जन्म हुआ था। देश के दूसरे प्रधानमंत्री के रूप में उनका सार्वजनिक जीवन सादगी, अनुशासन और जिम्मेदारी से जुड़ा रहा।

    उनके दौर में देश ने कई कठिन परिस्थितियों का सामना किया और उनके भाषणों में देश की एकता, शांति, आत्मनिर्भरता और आम लोगों की भूमिका जैसे विषय बार-बार दिखाई देते हैं। उनका सबसे प्रसिद्ध नारा ‘जय जवान, जय किसान’ आज भी देश की सामूहिक स्मृति का हिस्सा है।लेकिन शास्त्री जी के विचार सिर्फ इसी नारे तक सीमित नहीं थे। उनके भाषणों में शांति, गरीबी, बेरोजगारी, अनुशासन, समानता और मानव गरिमा पर भी बातें मिलती हैं। यहां पढ़ें शास्त्री जी के 10 चर्चित विचारों को।

    1. जय जवान, जय किसान

    2. मेहनत पूजा के समान है

    3. अनुशासन और मिलकर किया गया प्रयास देश की असली ताकत हैं।

    4. हमें कठिनाइयों को पार करके देश की खुशहाली के लिए लगातार काम करना होगा।

    5. हर इंसान की गरिमा महत्वपूर्ण है।

    6. देश में गरीबी और बेरोजगारी दूर किए बिना दुनिया में सम्मान हासिल करना कठिन है।

    7. विवादों का समाधान शांति के रास्ते से होना चाहिए।

    8. दूसरों को सलाह देने से पहले खुद उस पर अमल करना चाहिए।

    9. अगर किसी एक व्यक्ति को भी अस्पृश्य माना जाता है, तो देश को शर्म महसूस करनी चाहिए।

    10. हमें बड़े उद्योगों के साथ आम आदमी और समाज के कमजोर वर्ग पर भी ध्यान देना चाहिए।

    आज आजाद भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जरूर ही आपको भी उनके इन विचारों, कोट्स को न केवल पढ़ना चाहिए। बल्कि कहीं न कहीं अपनी जिंदगी में उतारने की कोशिश भी करनी ही चाहिए। लाल बहादुर शास्त्री जी के विचारों को देश और दुनिया को बदलने की क्षमता आज भी मौजूद है। उनके विचारों में मेहनत, अनुशासन, शांति, समानता, देशसेवा और आम व्यक्ति की चिंता की झलक है। जिसे हर किसी को समझना चाहिए और अपनी जिंदगी की राह में शामिल करना चाहिए।

    Avni Bagrola
    अवनी बागरोलाauthor

    अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

    और पढ़ें
    End of Article