छोटी सरदारनी में अहम रोल को ठुकरा चुकी हैं मंदाकिनी, भाई के कहने पर कर रही हैं कमबैक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 26, 2022, 01:21 PM IST

Mandakini comeback: मंदाकिनी 26 साल बाद अपने बेटे के म्यूजिक वीडियो के जरिए वापसी कर रही हैं। इससे पहले मंदाकिनी को टीवी सीरियल छोटी सरदारनी का भी ऑफर मिला था।

छोटी सरदारनी में अहम रोल को ठुकरा चुकी हैं मंदाकिनी, भाई के कहने पर कर रही हैं कमबैक

Mandakini actress come back: फिल्म राम तेरी गंगा मैली की एक्ट्रेस मंदाकिनी जल्द ही वापसी करने जा रही हैं। मंदाकिनी अपने बेटे रब्बिल ठाकुर के साथ उनके म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली हैं। मंदाकिनी ने 26 साल पहले फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। एक्ट्रेस को कलर्स टीवी के सीरियल छोटी सरदारनी में अहम किरदार भी ऑफर किया गया था। इस ऑफर को मंदाकिनी ने ठुकरा दिया था। 

साल 2021 में ई टाइम्स से बातचीत में मंदाकिनी के सहयोगी ने बताया था कि मंदाकिनी को छोटी सरदारनी में सेंट्रल रोल मिला था। उन्होंने इसे ठुकरा दिया था। मंदाकिनी ने ही इस सीरियल के लिए अमृता राज का नाम सुझाया था। अमृता राज भी मंदाकिनी की तरह ही 80 और 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस में से एक थीं। मंदाकिनी के सहयोगी के मुताबिक एक्ट्रेस के भाई भानु ने ही उन्हें फिल्मों में वापसी के लिए कहा था। मंदाकिनी दुर्गा पूजा के पंडाल में गई थी तो उनके भाई ने देखा कि एक्ट्रेस की अभी भी बहुत बड़ी फैन फॉलोविंग है। इसके बाद मंदाकिनी के भाई ने उन्हें वापसी के लिए कहा था।

Mandakini

कौन है बेटा रब्बिल ठाकुर
मंदाकिनी ने साल 1990 में डॉ कैग्योर.टी. रिंपोचे ठाकुर से शादी की थी। शादी के बाद दोनों दो बच्चे बेटा रब्बिल और बेटी राब्जा के पेरेंट्स बने थे। रब्बिल ठाकुर म्यूजिक वीडियो मां ओ मां से डेब्यू करने जा रहे हैं। इस वीडियो को साजन अग्रवाल ने डायरेक्ट किया है। इसके बोल भी साजन ठाकुर ने ही लिखे हैं। रब्बिल अपनी मम्मी के बेहद करीब हैं। सोशल मीडिया पर वह अपनी मम्मी के साथ कई फोटोज शेयर करते हैं। साल 2021 में रब्बिल ठाकुर ने वाइफ बुशरा का वीडियो शेयर करते हुए बताया था कि उन्होंने अपनी बेस्टफ्रेंड से शादी की है। 

Mandakini

मंदाकिना म्यूजिक वीडियो के अलावा वेब सीरीज में भी काम करना चाहती हैं। वह कुछ स्क्रिप्ट पढ़ रही हैं। वह किसी भी सीरियल या वेब सीरीज में सेंट्रल यानी अहम किरदार निभाना चाहती हैं। मंदाकिनी को पहचान राज कपूर की फिल्म राम तेरी गंगा मैली से मिली थी। इसके बाद वह 80 के दशक में कई फिल्मों में नजर आई थीं। शादी के बाद वह फिल्मों से दूर चली गई थीं।

End of Article