Shruti Panwar Entry In Punyashlok Ahilyabai: छोटे पर्दे के पॉपुलर शो पुण्यश्लोक अहिल्याबाई में अब एक नई एंट्री होने वाली है। जब से यह टीवी शो ऑन एयर हुआ है तब से इसकी कहानी दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही है। अब इस टीवी शो को और रोचक बनाने के लिए मेकर्स ने एक नया पैंतरा आजमाया है। खबरों के अनुसार पुण्यश्लोक अहिल्याबाई टीवी शो में अब 8 साल का लीप आने वाला है। इस लीप की वजह से शो की कहानी के साथ किरदारों में भी फर्क नजर आएगा। खबरों के अनुसार, अब इस टीवी शो में ससुराल गेंदा फूल 2 फेम श्रुति पंवार की एंट्री होने वाली है। कहा जा रहा है कि श्रुति इस टीवी शो में अहिल्याबाई की सास गौतमाबाई का किरदार निभाने वाली हैं।
अब तक इस टीवी सीरियल में यह देखा जा रहा था कि गौतमाबाई अहिल्याबाई को लेकर बहुत स्ट्रिक्ट थी और हमेशा उसका विरोध करती रहती थी। लेकिन लीप की वजह से अब गौतमाबाई का व्यवहार अहिल्याबाई के प्रति बदल जाएगा। वह अहिल्याबाई को पहले से ज्यादा सपोर्ट करने लगेगी। जब श्रुति से यह कहा गया कि हिस्टोरिकल शोज ज्यादातर स्क्रिप्टेड होते हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को आकर्षित किया जा सके तब उन्होंने यह कहा कि 'हां क्योंकि बहुत सारी चीजें शो को दर्शकों के लिए और भी ज्यादा एंटरटेनिंग बना देती हैं।'

इसके बाद श्रुति ने अपने किरदार को लेकर यह कहा कि 'मुझे इस बात की खुशी है कि कुछ हिस्टोरिकल शोज जैसे सलीम अनारकली और नागार्जुन के बाद, मुझे गौतमाबाई का किरदार मिला। क्रिएटिव टीम के साथ इस किरदार को लेकर बातचीत करने के बाद ही मैंने हां कहा है।' श्रुति से पहले गौतमाबाई के किरदार को स्नेहलता वसईकर निभाती थीं। श्रुति अब लीप के बाद स्नेहलता को रिप्लेस करने वाली हैं। उन्होंने कहा 'मुझे पहले वाले एक्टर के बारे में कोई आईडिया नहीं है जो यह किरदार निभाती थीं। मुझे बस कॉल आया और मैंने यह ऑफर एक्सेप्ट कर लिया।'

