एकता कपूर के इस सीरियल के लिए साक्षी तंवर ने की थी जी तोड़ मेहनत, 8 साल तक नहीं हुई थीं किसी भी शादी में शामिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 11, 2022, 02:14 PM IST

Sakshi Tanwar On Kahaani Ghar Ghar Ki: छोटे पर्दे की जानी-मानी अदाकारा साक्षी तंवर ने हाल ही में कहानी घर घर की शो के बारे में बात करते हुए बताया कि इस टीवी सीरियल की वजह से वह 8 साल तक किसी भी शादी में शामिल नहीं हुईं थीं।

एकता कपूर के इस सीरियल के लिए साक्षी तंवर ने की थी जी तोड़ मेहनत, 8 साल तक नहीं हुई थीं किसी भी शादी में शामिल

Sakshi Tanwar Opened Up About Kahaani Ghar Ghar Ki Show: छोटे पर्दे की जानी-मानी अदाकारा साक्षी तंवर किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। एकता कपूर के टीवी सीरियल कहानी घर घर कि में पार्वती के किरदार ने साक्षी तंवर को पहचान दिलाई थी। इस किरदार की वजह से हर घर में साक्षी तंवर को पहचान मिली थी। भले ही इस टीवी सीरियल का साक्षी तंवर की जिंदगी में बहुत बड़ा योगदान रहा है लेकिन साक्षी तंवर ने अपने जीवन के 8 साल सिर्फ इस टीवी सीरियल को समर्पित कर दिए थे। हाल ही में उन्होंने फेमिना से बात करते हुए यह बताया था कि इस‌ टीवी सीरियल की वजह‌ से वह 8 सालों तक कहीं भी नहीं जाती थीं।

उन्होंने इंटरव्यू के दौरान यह बताया कि एक समय ऐसा था जब उनकी जिंदगी में उनके लिए काम ही सब कुछ था। उन्होंने कहा कि 'एक समय ऐसा था जब मेरे लिए काम ही सब कुछ था। जब मैं कहानी घर घर की शूटिंग कर रही थी तब वह ही एक ऐसी चीज थी जिसे मैं 8 सालों तक कर रही थी। इस दौरान ना मैं किसी शादी में जाती थी और ना मुझे कभी समय मिलता था।' इसके बाद टीवी अदाकारा ने यह कहा कि अब वह‌ यह समझती हैं कि काम के साथ बाकी चीजों पर भी ध्यान देना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि 'अब मैं यह महसूस करती हूं कि जिंदगी के इस मोड में जहां मैं हूं वहां काम जरूरी है, लेकिन यह मेरी जिंदगी का एक हिस्सा ही है।' 

'अब मैं वह काम करने की कोशिश करती हूं जो मेरी जिंदगी में फिट बैठते हैं। जहां मैं अपनी बेटी के साथ भी रह सकती हूं और अपने परिवार के साथ भी। मैं उसके स्कूल जाना चाहती हूं, मैं उसे स्कूल छोड़ने और लेने जाना चाहती हूं। मुझे लगता है कि कोविड-19 ने हमें बहुत अच्छे तरीके से यह सिखा दिया है।' एकता कपूर का टीवी सीरियल कहानी घर घर की 16 अक्टूबर 2000 से 9 अक्टूबर 2008 तक टीवी पर चला था। 

End of Article