करण जौहर के चटपटे सवालों का जवाब देंगे अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा, काॅफी विद करण 7 के लिए मिला कपल को बुलावा 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 11, 2022, 12:29 PM IST

Koffee With Karan 7: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जल्द ही करण जौहर का पॉपुलर टाॅक शो कॉफी विद करण का सातवां सीजन शुरू होने वाला है। कहा जा रहा है कि इस सीजन में एक एपिसोड के लिए मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को भी बुलाया गया है। 

करण जौहर के चटपटे सवालों का जवाब देंगे अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा, काॅफी विद करण 7 के लिए मिला कपल को बुलावा 
Photo Credit: Instagram

Koffee With Karan Season 7 Updates: लंबे समय से लोगों को करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण (Koffee With Karan) का इंतजार है। हाल ही में करण जौहर ने इस बात का खुलासा किया था कि जल्द ही कॉफी विद करण का सातवां सीजन शुरू होने वाला है। खबरों के अनुसार, करण जौहर ने अपने इस पॉपुलर टाॅक शो के नए सीजन की शूटिंग शुरू कर दी है और गेस्ट लिस्ट में बॉलीवुड समेत साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने सेलिब्रिटीज के नाम शामिल हैं। खबरों के अनुसार, कॉफी विद करण के पहले कुछ एपिसोड में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को देखा जा सकता है। इसके साथ यह भी कहा जा रहा है कि सारा अली खान और जान्हवी कपूर भी एक साथ इस शो में नजर आएंगी।

कॉफी विद करण का सातवां एपिसोड इस‌ वर्ष डिजनी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। कहा जा रहा है कि इस नए एपिसोड में बॉलीवुड के कई रोमांटिक कपल्स को देखा जाएगा। हाल ही में यह खबर आई है कि करण जौहर के इस पॉपुलर टाॅक शो के लिए अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को भी अप्रोच किया गया है। इंडिया टुडे की एक खबर के अनुसार, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को एक साथ इस शो में देखा जाएगा। वर्ष 2019 में अर्जुन और मलाइका ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशल कर दिया था। 

यह दोनों बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अपने रिलेशनशिप को लेकर आए दिन सुर्खियां बटोरते हैं। मलाइका अरोड़ा को शादी के बाद एक बार फिर प्यार करने के लिए ट्रोल भी किया जाता है। अपने से कम उम्र की लड़के को डेट करने के लिए भी कई बार मलाइका अरोड़ा लोगों के निशाने पर आ चुकी हैं। अपने रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए एक बार इन दोनों स्टार्स ने कहा था कि उन्हें ट्रोलर्स से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

End of Article